🔴 जुआरियों से कुल रकम 1,13,700/-रूपये (एक लाख तेरह हजार सात सौ रूपये) एवं 2 ताश की गड्डीं जप्त की गई।
ग्वालियर। 11.07.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में दिनांक 28.07.2026 को थाना बहोड़ापुर पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि जाधव कॉलोनी बहोड़ापुर में स्थित होटल द ब्लू इन के कमरा नम्बर 202 में कुछ लोग हार जीत का दांव लगाकर रूपयों से जुआ खेल रहे है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा थाना बहोड़ापुर पुलिस की टीम बनाकर उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्ण पाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरीक्षक आलोक सिंह परिहार के द्वारा पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान जाधव कॉलोनी स्थित होटल द ब्लू इन के कमरा नम्बर 202 में पहुंचे तो कमरे में कुछ लोग हार जीत का दांव लगाकर रूपयों से ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए दिखाई दिये।
पुलिस टीम द्वारा घेरकर जुआरियों को पकड़ा और उनका नाम पता पूछा तो (1) राहुल पुत्र पदमचन्द जैन निवासी पाटनकर चौराहा (2) हर्ष हेम राजानी पुत्र ओमप्रकाश हेम राजानी निवासी चेतकपुरी (3) विक्की जैन पुत्र प्रेमचन्द जैन निवासी दाना ओली (4) आकाश यादव पुत्र मजबूत सिंह निवासी ग्राम रामपुरा थाना तिघरा (5) अजय पुत्र कैलाश नारायण गुप्ता निवासी हजीरा (6) शशांक द्विवेटी पुत्र शिवकुमार द्विवेदी निवासी बालावाई का बाजार (7) अंकुर गोयल पुत्र सतीश गोयल निवासी हनुमान चौराहा जनकगज (8) धर्मेन्द्र पुत्र हरीराम लच्छवानी निवासी न्यू झूलेलाल कॉलोनी (9) सुरेन्द पुत्र श्रीकृष्ण राजपूत निवासी गोसपुरा नम्बर 1 हजीरा (10) अंकित पुत्र पुल्पोत्तम सिघल निवासी कदम साहब का बाड़ा जनकगंज (11) होटल संचालक गौरव उर्फ सौरभ पुत्र राजीव जैन निवासी मोचा ओली जनकगंज (12) सोनू पुत्र नारायण आदिवासी निवासी किशनबाग बहोड़ापुर (13) जुगल गुप्ता पुत्र स्व. लखनलाल गुप्ता निवासी रमटापुरा नं. 2 ग्वालियर (14) सुवोध जैन पुत्र पारस जैन निवासी माधौगंज थाने के पीछे (15) जिनेन्द्र कुमार जैन पुत्र विजय कुमार निवासी जैन कॉलोनी मालनपुर भिण्ड हाल गौरव जैन का मकान मोचा ओली जनकगंज (16) नंदन जैन पुत्र सुरेन्द्र जैन निवासी नागाजी का प्लाजा लक्ष्मीगंज (17) पवन जैन पुत्र स्व. वायूराम जैन निवासी सेवा नगर ग्वालियर (18) संजय पुत्र पुन्ना राम शाक्य निवासी न्यू साकत नगर पड़ाव (19) चन्द्रशेखर जाटव पुत्र कालीचरन जाटव निवासी जनकपुरी गोल पहाड़िया (20) राजीव गुप्ता पुत्र कैलाश नारायण गुप्ता निवासी सेवा नगर ग्वालियर (21) सचिन जेन पुत्र महेन्द कुमार जैन निवासी बालावाई का बाजार कोतवाली बताया।
पुलिस द्वारा आरोपीगण के कब्जे से कुल रकम 1,13,700/- रूपये (एक लाख तेरह हजार सात सौ रूपये) एवं 2 ताश की गड्डीं को जप्त किया गया। आरोपीगणों का उक्त कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से थाना बहोड़ापुर में जुआरियों के खिलाफ अप0क्र0 279/26 धारा 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
*जप्त मशरूका*: कुल रकम 1,13,700/- रूपये (एक लाख तेरह हजार सात सौ रूपये) एवं 2 ताश की गड्डीं को जप्त किया।
*सराहनीय भूमिकाः*- थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरी. आलोक सिंह परिहार, सउनि शिवपाल सिंह भदौरिया, प्रआर. भूपेन्द्र सिंह जाट, प्र.आर. अंशु यादव, प्र.आर. पवन राजौरिया, आर. योगेन्द सिकरवार, आर. अंकित तोमर, आर. संजय खान. आर. जय सिंह, आर. आकाश यादव की सराहनीय भूमिका रही है।





