🔴 आरोपी द्वारा अपने सोशल सोशल मीडिया अकाउंट पर हथियार के साथ फोटो भी पोस्ट किए हैं, जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही है।

ग्वालियर। दिनांक 11.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने तथा अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 11.09.2026 को थाना बिजौली पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लिए हुए कोई वारदात करने की फिराक में चककेशपुर फार्म नाला के पास डोंगरपुर रोड पर खड़ा है, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री शिवेश सिंह बघेल द्वारा थाना बिजौली पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजौली उनि0 सौरभ श्रीवास्तव के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान चककेशपुर फार्म नाला के पास डोंगरपुर रोड पर एक संदिग्ध लड़का खड़ा दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसको घेरकर पकड़ा और उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अरुण पुत्र दिनेश परिहार उम्र 25 साल निवासी ग्राम डोंगरपुर थाना बिजोली जिला ग्वालियर का होना बताया।

पुलिस द्वारा उक्त संदिग्ध की तलाशी ली गई तो उसकी कमर में एक 315 बोर का कट्टा खुरसे हए मिला तथा पेंट की जेब मे एक 315 बोर का जिन्दा राउंड रखा मिला। आरोपी का कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का दण्डनीय होने से आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा एवं 315 बोर का एक जिन्दा राउण्ड विधिवत जप्त किया। थाना बिजौली पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अप0क्र0- 190/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त आरोपी द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हथियार के साथ फोटो भी पोस्ट किए गये हैं, जिसके संबंध में थाना बिजौली पुलिस द्वारा आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:- अरुण पुत्र दिनेश परिहार उम्र 25 साल निवासी ग्राम डोंगरपुर थाना बिजोली जिला ग्वालियर।

जप्त मशरूका:- एक 315 बोर का कट्टा एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content