ग्वालियर। 14.09.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) ग्वालियर डॉ0 शिवेश सिंह बघेल द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादिया सरिता(परिवर्तित नाम) निवासी बिजौली जिला ग्वालियर ने थाना बिजौली पर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 30.04.2026 को मेरा लड़का विकास(परिवर्तित नाम) उम्र 14 साल की घर से बिना बताये कहीं चला गया। मैने अपनी लड़के की तलाश आसपास व रिश्तेदारियों में की उसका कोई पता नही चला। कोई अज्ञात उसे व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बिजौली में अप0क्र0 107/26 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त नाबालिग बालक के गायब होने की सूचना प्राप्त होने पर एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजौली उप निरीक्षक सौरभ श्रीवास्तव के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालक को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। थाना बिजौली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बालिका की आसपास के क्षेत्र में तलाश की गई और तकनीकी सेल व मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दौराने विवेचना थाना बिजौली पुलिस को तकनीकी सहायता के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त अपहृत नाबालिग बालक ग्राम जिगनी थाना दिमनी जिला मुरैना में है। उक्त सूचना पर पुलिस की एक टीम को दिमनी जिला मुरैना भेजा गया, पुलिस टीम द्वारा उक्त अपहृत नाबालिग बालक को ग्राम जिगनी थाना दिमनी जिला मुरैना से सकुशल दस्तयाब किया गया। दस्तयाब बालक को बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत करने के उपरान्त माता-पिता को सुपुर्द किया गया।

keyboard_arrow_up
Skip to content