ग्वालियर। दिनांक 09.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध शराब बनाने वाले तथा अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति० पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा अधीनस्थ थाना प्रभारियों को अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी भितरवार उनि बलबीर सिंह मावई के नेतृत्व में आज दिनांक 09.09.2026 को इलाका का भ्रमण के दौरान थाना क्षेत्रांतर्गत होटल, ढाबा चेक किए, चेकिंग के दौरान पीताम्बरा होटल डबरा भितरवार रोड़ पर पुलिस टीम को एक व्यक्ति पीताम्बरा होटल के बाहर एक गत्ते की पेटी में व एक बोरी में कुछ रखकर बेचता दिखा जो पुलिस को आता देख पेटी व बोरी को उठाकर भागने लगा जिसे घेरकर पकड़ा एवं नाम पता पूछा तो अपना नाम कैलाश उर्फ कमलेश रावत पुत्र बादाम सिंह रावत उम्म्र 51 साल निवासी घाटमपुर भितरवार जिला ग्वालियर का होना बताया।

पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के पास मौजूद गत्ते की पेटी व बोरी को खोलकर देखा तो गट्टे की पेटी में 21 क्वार्टर प्लेन देशी मदिरा के एवं 26 क्वार्टर मसाला मदिरा के मिले तथा सफेद बोरी में 09 कैन बीयर किंगफिशर कम्पनी की मिली। आरोपी का उक्त कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाया जाने से उक्त शराब व बीयर को मौके पर विधिवत जप्त कर थाना भितरवार में अप0क्र0 366/26 धारा 34(1) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी कैलाश उर्फ कमलेश रावत को धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस तामील कराकर रवाना किया गया।

जप्त मशरूकाः- 21 क्वार्टर प्लेन देशी मदिरा के एवं 26 क्वार्टर मसाला मदिरा तथा 09 कैन बीयर किंगफिशर कंपनी की कीमती लगभग 5,570/- रूपये की जप्त की गई।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content