ग्वालियर। 07.10.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में चोरों, नकबजनों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा अधीनस्थ थानों को क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं की पतारसी कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के निर्देश दिये।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के कुशल मार्गदशन में थाना प्रभारी भितरवार निरीक्षक श्री दीपेन्द्र सिंह कुशवाह के द्वारा थाना बल की टीम को अपराध क्र. 386/26 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस में अज्ञात आरोपी की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 07.10.2026 को मुखबिर सूचना पर से उक्त प्रकरण में एक संदेही को पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सोनू उर्फ संजू सोलंकी पुत्र कोतवाल सिंह उम्र 45 साल निवासी बडा रोड़ किशन बाग बहोड़ापुर जिला ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये संदेही से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने एक अन्य साथी बल्लू कुशवाह के साथ मिलकर उक्त चोरी करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर उसकी निशादेही पर स्टेडियम के पीछे झाडियों भितरवार से चोरी किए छोटे बड़े पीतल जैसी धातु के कुल तीन छोटे बड़े घण्टे विधिवत जप्त किए गये। पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को थाना भितरवार के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में फरार आरोपी बल्लू कुशवाह की तलाश की जा रही है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* फरियादी श्याम सुन्दर निवासी वार्ड क्र. 14 खेड़ापति मोहल्ला भितरवार ने थाना भितरवार में रिपोर्ट लेख कराई कि वह खेड़ापति माता मंदिर वार्ड क्र. 14 में पुजारी है। दिनांक 25.09.2026 की सुबह करीबन 05.00 बजे जब मैं मंदिर में पूजा करने के लिये पहुँचा तो मैंने देखा कि मंदिर में लगे हुये पीतल धातु के कुल 05 घण्टे छोटे बड़े नहीं थे, जिन्हें कोई अज्ञात चोर मंदिर के गेट का ताला तोड़कर उक्त घण्टों को चुराकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना भितरवार में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्र. 386/26 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*गिरफ्तार आरोपीगण:-* सोनू उर्फ संजू सोलंकी पुत्र कोतवाल सिंह उम्र 45 साल निवासी बडा रोड़ किशन बाग बहोड़ापुर जिला ग्वालियर।
*जप्त माल –* पीतल के 03 घण्टे किए जप्त।
*सराहनीय भूमिका:-* थाना प्रभारी भितरवार निरीक्षक श्री दीपेन्द्र सिंह कुशवाह, उनि0 संजेश भदौरिया, प्र.आर0 मनोज शर्मा, आर0 आशीष रजक सराहनीय भूमिका रही।





