🔴 *आरोपी को थाना हजीरा पुलिस द्वारा दिनांक 17.03.2026 को अवैध हथियार व अन्य औजारों सहित गिरफ्तार किया गया था।*
🔴 *थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को पुलिस रिमांड़ पर लेकर पूछताछ की गई थी।*
🔴 *आरोपी अपनी पत्नी के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था, आरोपी के खिलाफ ग्वालियर सहित दूसरे राज्यों में भी चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में कुल 56 अपराध व पत्नी के खिलाफ जिला झॉसी में एक अपराध पंजीबद्ध हैं।*
🔴 *आरोपियों से चोरी किए गये माल में से 15 लाख 75 हजार रूपये के सोने के जेबरात व 02 लाख रूपये नगद जप्त किये गये।*

ग्वालियर। दिनांक 21.03.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरों व नकबजनों को पकड़ने एवं अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। इसी तारतम्य में दिनांक 17.03.2026 को थाना हजीरा पुलिस द्वारा बस स्टेंड के गेट से एक बदमाश अरविंद रजक पुत्र जगदीश रजक निवासी आंतरी जिला ग्वालियर को गिरफ्तार किया गया था, जिसके पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय दो जिंदा राउंड व अन्य औजार जप्त किये गये थे। उक्त बदमाश से गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना महाराजपुरा क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) ग्वालियर श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) द्वारा थाना महाराजपुरा पुलिस को उक्त आरोपी को पुलिस रिमांड़ पर लेकर थाना महाराजपुरा क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा कर चोरी गया माल मशरूका बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल के द्वारा उक्त आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर उसके द्वारा थाना महाराजपुरा क्षेत्र में की गई चोरियों के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर महाराजपुरा क्षेत्र में अपनी पत्नी के साथ मिलकर कुल 06 जगह चोरी करना स्वीकार किया। थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा आरोपी की पत्नी ज्योति रजक पत्नी अरविंद रजक निवासी खुर्जे वाला मौहल्ला, दौलतगंज जिला ग्वालियर को भी गिरफ्तार किया गया। थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा आरोपी अरविंद रजक एवं उसकी पत्नी ज्योति की निशादेही पर उक्त प्रकरणों में चोरी गये माल में से 02 सोने के हार, 02 सोने की चेन, 04 सोने की अंगूठी, 01 सोने का पेंडल, 01 सोने की लेडीज अंगूठी, 02 सोने की लेडीज अंगूठी, 01 जोड़ी सोने की ब्रजवाला, 01 सोने की अंगूठी, 01 सोने का सिक्का कुल 105 ग्राम सोना कीमती 15 लाख 75 हजार रूपये एवं 02 लाख रूपये नगद जप्त किये गये। गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपियों से शेष चोरी गये माल को बरामद करने के प्रयास किये जा रहे हैं। आरोपी के खिलाफ ग्वालियर सहित दूसरे राज्यों में भी चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में कुल 56 अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी की पत्नी ज्योति रजक के खिलाफ भी जिला झॉसी में एक चोरी का अपराध पंजीबद्ध है।

*वारदात ए तरीका* :- आरोपी द्वारा रैकी कर सूने मकानों को निशाना बनाया जाता था और रात में मौका पाकर घरों में घुसकर सोने-चांदी के गहने व नकदी चोरी कर लेता था। आरोपी लम्बे समय से ग्वालियर में रहते हुए महाराजपुरा क्षेत्र में सूने घरों को निशाना बना रहा था। आरोपी पकड़े जाने के बाद जेल से बाहर आते ही पुनः चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

*जप्त मशरूका* :- 02 सोने के हार, 02 सोने की चेन, 04 सोने की अंगूठी, 01 सोने का पेंडल, 01 सोने की लेडीज अंगूठी, 02 सोने की लेडीज अंगूठी, 01 जोड़ी सोने की ब्रजवाला, 01 सोने की अंगूठी, 01 सोने का सिक्का कुल 105 ग्राम सोना कीमती 15 लाख 75 हजार रूपये एवं 02 लाख रूपये नगद कुल मशरूका 17 लाख 75 हजार रूपये का जप्त किया।

*सराहनीय भूमिका* :- थाना प्रभारी प्रभारी महाराजपुरा निरी0 यशवंत गोयल, उनि0 राजीव सोलंकी, उनि0 क्षमा राजोरिया, उनि0 जयेंद्र कुशवाहा, उनि0 श्याम सुंदर कुशवाहा, उनि0 सौरभ श्रीवास्तव, उनि0 संतराम राठौर, सउनि0 मनोज शर्मा, प्र.आर0 महेश लोधी, मनीष चौहान, अशोक मावई, सत्येंद्र राजावत, अरविंद शर्मा, आर0 रुस्तम सिंह, धर्मेंद्र गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर, आनंद यादव, अनिल गुर्जर, शिवराज नरवरिया, भानु सिकरवार, राघवेंद्र, नीरज बघेल, नागेश शर्मा, प्रदीप यादव, रजनी सिकरवार, सीमा चौहान, मोहिनी चतुर्वेदी, लक्ष्मी तोमर, अंजना यादव, आर चालक हरे मुरारी शर्मा, रिंकू यादव की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content