ग्वालियर। 27.07.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ0 श्री शिवेश सिंह बघेल द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी मनीष सिंह (परिवर्तित नाम) निवासी शताब्दीपुरम ग्वालियर ने थाना महाराजपुरा में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 21.07.2026 के दोपहर करीब 12.00 बजे वह दवाई लेने मेडीकल की दुकान पर गया था, इसी दौरान मेरी लड़की वंशिका(परिवर्तित नाम) उम्र करीब 18 साल घर से बिना बताए कहीं चली गई। इसके बाद मैने अपनी लड़की की आसपास व सभी रिश्तेदारों में तलाश की और कोई पता नही चला है। फरियादी की रिपोर्ट पर अप.क्र. 411/26 धारा 140(3) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मेें लिया गया।
उक्त गुमशुदा युवती के गायब होने की सूचना प्राप्त होने पर सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल द्वारा युवती की दस्तयाबी हेतु थाना बल की टीम को लगाया गया। थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए युवती की आसपास के क्षेत्र में तलाश की जाकर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये और और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
दौराने विवेचना थाना महाराजपुरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त गुमशुदा युवती इंदौर में है, जिस पर पुलिस टीम को इंदौर भेजा गया। पुलिस टीम ने थाना सदर बाजार इंदौर पहुंचकर उक्त युवती को दस्तयाब किया गया। युवती के कथन उपरान्त अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की परिजनों द्वारा सराहना करते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया।





