थाना महाराजपुरा पुलिस ने सूरो बेहटा रोड़ से 829 ग्राम अवैध गांजा सहित एक तस्कर को पकड़ा
ग्वालियर। दिनांक 30.07.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 29.07.2026 को थाना महाराजपुरा पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लिए सूरो बेहटा रोड़ पर बंद गुमटी के पास खड़ा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ. शिवेश सिंह बघेल द्वारा थाना प्रभारी महाराजपुरा को पुलिस की टीमें बनाकर उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुक्रम में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल के द्वारा बरेठा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रोहित सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस की टीम को उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान सूरो बेहटा रोड़ के पास भेजा गया, जहां पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति जिसने पीले रंग की शर्ट पहनी थी अपने हाथ में पारदर्शी पन्नी लिए खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस को आते देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा और नाम पता पूछा तो संदेही ने अपना नाम हामिद उर्फ हीरा खान पुत्र लियाकत खान उम्र 36 साल निवासी ग्राम लोधे की पाल थाना गोहद चौराहा जिला भिण्ड हाल निवासी मेट्रो हाऊसिंग बोर्ड कालोनी कोठारी हाऊस चौराहा डीडी नगर थाना महाराजपुरा ग्वालियर का होना बताया।
संदेही व उसके हाथ में मिली पन्नी की तलाशी ली गई तो पन्नी के अन्दर पदार्थ मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। पुलिस द्वारा गांजे की तौल कराने पर कुल वजन 829 ग्राम होना पाया गया। जिसे मौके पर आरोपी के कब्जे से मिले कुल 829 ग्राम गांजा कीमती लगभग 8,000 रुपए को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का होने से थाना महाराजपुरा में अप0क्र0 429/26 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी से गांजा लेकर आने के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि सूरो बेहटा रोड पर एक अनजान व्यक्ति से जिसने अपना मुंह बांध रखा था उससे खरीदा था। पुलिस द्वारा आरोपी के बताये अनुसार अज्ञात व्यक्ति की तलाश आसपास सभी संभावित स्थानों पर की गई जिसका पता नही चल सका।
आरोपी:- हामिद उर्फ हीरा खान पुत्र लियाकत खान उम्र 36 साल निवासी ग्राम लोधे की पाल थाना गोहद चौराहा जिला भिण्ड हाल निवासी मेट्रो हाऊसिंग बोर्ड कालोनी कोठारी हाऊस चौराहा डीडी नगर थाना महाराजपुरा ग्वालियर
जप्त मशरूका:- अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 829 ग्राम कीमती लगभग 08 हजार रूपये।





