ग्वालियर। 01.11.2026 प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री जयराज कुबेर के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ0 शिवेश सिंह बघेल द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी अरूण(परिवर्तित नाम) निवासी महाराजपुरा जिला ग्वालियर ने थाना महाराजपुरा पर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 29.10.2026 को उसका 11 साल का लड़का शिवांश(परिवर्तित नाम) दुकान पर जाने की बोलकर घर से गया था जो वापस घर नही आया। हम लोगों ने उसकी आसपास व रिश्तेदारियों में भी तलाश किया लेकिन कोई पता नही चला। कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना महाराजपुरा में अप0क्र0 633/26 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त नाबालिग बालक के गायब होने की सूचना प्राप्त होने पर सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालकोें को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बालकों की आसपास के क्षेत्र में तलाश की गई और तकनीकी सेल व मुखबिर तंत्र के सक्रिय किया गया।

दौराने विवेचना थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा दिनांक 30.10.2026 को उक्त नाबालिग बालक को सकुशल दस्तयाब किया गया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा 24 घंटे में गुम हुए 11 साल के बालक को सकुशल दस्तयाब कर विधिवत कार्रवाई कर सीडब्ल्यूसी के माध्यम से परिजनों के सुपुर्द किया गया।

उक्त नाबालिग बालक की तलाश हेतु थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा किये गये त्वरित एवं प्रभावी प्रयासों की बालक के परिजनों द्वारा प्रशंसा करते हुए ग्वालियर पुलिस को धन्यवाद दिया।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content