ग्वालियर। दिनांक 06.02.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में चोरी नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में *अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व) ग्वालियर श्रीमती विदिता डागर (भापुसे)* द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में हुई चोरियों का पर्दाफाश कर चोरों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी महाराजपुरा निरी0 यशवंत गोयल* द्वारा थाना बल की टीम को थाना महाराजपुरा के अप0क्र0-74/26 धारा 303(2) बीएनएस में टमटम की बैटरियां चोरी करने वालें आरोपियों की पतारसी कर चोरी गया माल बरामद करने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज चेक किये जाकर संदिग्धों को चिन्हित किया गया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
दिनांक 05.02.2026 पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में संदिग्ध कुछ लोग एक कार में चोरी की बैटरियां बेचने की फिराक में जा रहे हैं। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा भदौली के पुराने स्टेशन सुसैरा रोड पर वाहन चेकिंग की गई। दौराने चेकिंग पुलिस टीम को मुखबिर के बताये अनुसार एक स्विफ्ट कार आती हुई दिखी, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर चेक किया तो उसमें तीन संदिग्ध व्यक्ति बैठे मिले। तीनों संदिग्धों से नाम पता पूछने पर पहले ने अपना नाम प्रदीप गुर्जर पुत्र साहब सिंह गुर्जर उम्र 24 साल निवासी ग्राम टिकटोली थाना सुमावली जिला मुरैना हाल आस्तिक देव नगर महाराजपुरा दूसरे ने सचिन गुर्जर पुत्र पूरन सिंह गुर्जर उम्र 21 साल निवासी ग्राम घसटुआ थाना सुमावली मुरैना हाल सदर एवं तीसरे ने राकेश पुत्र कोमल सिंह गुर्जर उम्र 23 साल निवासी ग्राम भैसोरा थाना रिठौरा मुरैना हाल सदर का होना बताया।
पुलिस टीम द्वारा तीनों संदिग्धों से कार में रखी बैटरियों के संबंध में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया, परन्तु जब गहनता से पूछताछ की गई तो उन्होने उक्त बैटरियां दिनांक 27/28.01.2026 की दरमियानी रात में नीम बाले पार्क के पास शताब्दीपुरम में खड़ी टमटम में से तीन बैटरियां चोरी करना बताया। पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई टमटम की 02 बैटरियां, एक कटर (कैची) एवं एक स्विफ्ट कार क्र0 एमपी 07-सीके-3528 एवं 600 रूपये नगद विधिवत जप्त किये। पकड़े गये तीनों आरोपियों को थाना महाराजपुरा के अपराध सदर में गिरफ्तार किया जाकर एक अन्य बैटरी के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
*बरामद मशरूका :-* टमटम की 02 बैटरियां, एक कटर (कैची) एवं एक स्विफ्ट कार क्र0 एमपी 07-सीके-3528 एवं 600 रूपये नगद जप्त किए।





