ग्वालियर 22.12.2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर चोरों व नकबजनों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक (पश्चिम/अपराध) श्री सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं के आरोपियों की पतारसी कर माल मशरूका की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में प्रभारी सीएसपी लश्कर श्री चंद्रभान सिंह चढार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधौगंज उनि0 दिव्या तिवारी के नेतृत्व में थाना बल की टीम को अपराध क्रमांक 304/25 धारा 305,331(4) बीएनएस की चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने एवं चोरी गया माल मशरूका की बरामदगी हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना आज दिनांक 22.12.2025 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का संदेही भूरे बाबा की बस्ती पुल के पास बैठा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिआ का एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा दिखा, जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम विवेक प्रजापति पुत्र देवकीनन्दन प्रजापति उम्र 20 साल निवासी शेख की बगिया कुम्हारों का मोहल्ला जनकगंज का होना बताया। पकड़े गये संदिग्ध से उक्त चोरी के प्रकरण में गहनता से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि दिनांक 19.10.2025 को मैने अपने दोस्त फरमान खान के साथ रात्रि में गाडवे की गोठ के पास पतली गली में बंद मकान के ताले तोडकर चोरी की थी जिसमें मिले सोने चांदी के सिक्के व पायल हम लोगों ने आधे-आधे आपस में बांट लिये थे। मेरे हिस्से का सामान मैने अपने घर के कमरे में छिपाकर रखा है। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर उसके घर से चोरी का सामान दो सोने जैसे सिक्के, दो चांदी के जैसे सिक्के, तीन जोडी चांदी जैसी पायलों को विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपी को थाना माधौगंज के अपराध सदर में गिरफ्तार कर उसके साथी के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी जितेन्द्र सिंह सिसोदिया निवासी गाडवे की गोठ ग्वालियर ने थाना माधौगंज में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 18.10.2025 को वह अपने परिवार सहित गाँव कमलेश्वर कॉलोनी डबरा ग्वालियर गया था। दिनांक 20.10.25 को गाँव से वापस आया तो देखा कि मेरे घर के मैन गेट का ताला टूटा हुआ था तथा कमरे मे रखी अलमारी खुली हुई थी जिसके अन्दर पर्स में रखे 04 सोने के सिक्के जिनका वजन 32 ग्राम, 05 चाँदी के सिक्के वजन 50 ग्राम, एक 100 ग्राम चाँदी का सिक्का, 03 पायल चाँदी की रखे हुये स्थान पर नहीं मिले जिन्हे रात्रि में कोई अज्ञात चोर ताला चोड़कर चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना माधौगंज में अप0क्र0- 304/25 धारा 305,331(4) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

बरामद मशरूकाः- दो सोने जैसे सिक्के, दो चांदी के जैसे सिक्के, तीन जोडी चांदी जैसी पायलें।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content