ग्वालियर। दिनांक 20.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने तथा अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 20.09.2026 को थाना मुरार पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक अवैध हथियार लेकर वारदात करने की नियत से फूटी बैरिक एमएच चौराहा के पास खड़ा है, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा थाना मुरार पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान फूटी बैरिक एमएच चौराहा के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसको घेरकर फूटी बैरिक के अंदर से पकड़ा और पुलिस द्वारा उक्त संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई तो कमर में बांई तरफ एक 315 बोर का कट्टा खुर्से मिला जिसे खोलकर देखा तो कट्टा की नाल मेें एक राउण्ड था एवं पेंट की दाहिनी जेब से एक 315 बोर का राउण्ड मिला।

पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ करने पर वह नाबालिग होना पाया गया। उक्त विधि विरूद्ध बालक का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का दण्डनीय होने से थाना मुरार पुलिस द्वारा विधि विरूद्ध बालक के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं 315 बोर के दो जिन्दा राउण्ड विधिवत जप्त किये गये। थाना मुरार पुलिस द्वारा विधि विरूद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर उसके खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जप्त मशरूका:- एक 315 बोर का कट्टा एवं दो 315 बोर के जिन्दा राउण्ड।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल, प्र.आर. मुकेश गुर्जर, आर. संजय गुर्जर, आर. देवेन्द्र साहू, आर. जसवीर गुर्जर, आर. रामवरन गुर्जर, आर. विशाल यादव की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content