ग्वालियर। दिनांक 26.02.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थ तथा अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 26.02.2026 को एसडीओपी घाटीगांव को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना मोहना क्षेत्र में बरसाना मोहल्ला कंजर बस्ती में हाथ भट्टी से अवैध कच्ची शराब बनाकर विक्रय की जा रही है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा घाटीगांव अनुभाग की पुलिस टीमें बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी घाटीगांव श्री शैलेन्द्र शर्मा के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में थाना प्रभारी मोहना सहित अनुभाग के थाना प्रभारी घाटीगांव, पनिहार, आरोन, भंवरपुरा व अनुभाग के थानों की पुलिस टीमें बनाकर मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु रवाना किया गया। दबिस के दौरान बरसाना मोहल्ला कंजर बस्ती के आसपास तलाशी में अवैध कच्ची शराब नहीं मिली तभी मुखबिर ने सूचना दी कि पूरन आदिवासी के खेत के पास ददोरी के हार में अवैध कच्ची शराब के ड्रम एवं शराब बनाने के उपकरण हाथ भट्टी आदि लगी होकर शराब छुपाई गई है।

उक्त सूचना पर पुलिस की सभी टीमें मुखबिर के बताये स्थान पूरन आदिवासी के खेत जो कंजर समाज के लोगों द्वारा खेती की जा रही है पर जाकर देखा तो कोटरा की ओट में 04 प्लास्टिक के ड्रम एवं शराब बनाने के उपकरण जिसमें 02 शराब बनाने की हाथ भट्टी, 02 हाथ भट्टी के ढक्कन मिले। जिन्हे चेक करने पर एक प्लास्टिक के नील ड्रम में करीब 200 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब एवं हरे रंग के प्लास्टिक के ड्रम में करीब 100 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब एवं 02 नीले प्लास्टिक के ड्रम खाली मिले। पुलिस द्वारा आसपास कोटरा चेक करने पर एक व्यकि पुलिस बल को देखकर जंगल की तरफ भागता दिखा जिसे घेरने का प्रयास किया लेकिन वह खेतों में फसल खड़ी होने एवं कोटरो की आढ होने से उक्त व्यक्ति जंगल की तरफ भाग गया। आसपास खेतो में काम कर रहे किसानों से पूछताछ पर भागे हुये व्यक्ति का नाम लोटन कंजर बताया। लोटन कंजर निवासी बरसाना मोहल्ला कंजर डेरा द्वारा उक्त देशी कच्ची शराब बनाना और विक्रय हेतु रखना पाये जाने से थाना मोहना में धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया ।

जप्त मशरूकाः- कच्ची हाथ भट्टी की बनी कुल 300 लीटर अवैध शराब कीमती 50 हजार रूपये एवं शराब बनाने के उपकरण जिसमें 02 शराब बनाने की हाथ भट्टी, 02 भट्टी के ढक्कन तथा 04 प्लास्टिक के ड्रम।

keyboard_arrow_up
Skip to content