ग्वालियर। दिनांक 17.04.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः फरियादी जोगेंद्र दास गुर्जर, निवासी ग्राम गुरेंदरी थाना नूराबाद जिला मुरैना (हाल निवास डोगरपुर, थाना सिरोल जिला ग्वालियर) द्वारा थाना सिरोल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह पिछले दो वर्षों से बाग वाले हनुमान मंदिर में पुजारी एवं देखरेख का कार्य कर रहा है। दिनांक 15.04.2026 की रात्रि लगभग 10:00 बजे वह मंदिर परिसर में भोजन कर सो गया था। रात्रि लगभग 11:00 बजे अज्ञात बदमाशों द्वारा उस पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से गले एवं छाती पर हमला किया गया। घटना के समय मंदिर परिसर में कुल 4-5 अज्ञात बदमाश मौजूद थे। फरियादी ने साहस दिखाते हुए पास में रखे लठ से बचाव किया, जिससे हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद वह स्वयं मर्सी होम के पास पहुंचा, जहां से डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल मुरार ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति के चलते जे.ए.एच. अस्पताल रेफर किया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिरोल पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अप.क्र. 70/26 धारा 109 (1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए अति० पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्रीमती विदिता डागर (भापुसे) को पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर उक्त प्रकरण में वांछित सभी आरोपियों की शीघ्र पतारसी कर पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरोल निरीक्षक गोविंद बल्लभ बगौली के नेतृत्व में थाना बल की तथा अन्य टीमों को लगाया गया एवं तकनीकी सेल को भी सक्रिय किया गया तथा एक टीम को घटना सील के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर के आधार पर आज दिनांक 17.04.2026 को वांछित संदेही विपिन गुर्जर उर्फ रामप्रिया दास बाबा निवासी करऊंआ छरेटा थाना गोहद हाल मुकाम शीतला माता मंदिर पारसेन जिला ग्वालियर को धरदबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त दिनां को फरियादी जोगेंद्र दास बाबा के पास गाय को बेचकर प्राप्त हुए रूपयों को चोरी करने के उद्देश्य से आना बताया तथा फरियादी के जग जाने के कारण उसे जान से मारने की नीयत से चाकू मारकर घायल कर दिया था। थाना सिरोल पुलिस द्वारा आरोपी को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है। उक्त प्रकरण में फरियादी बाबा द्वारा अन्य लोगों पर संदेह व्यक्त किया गया था लेकिन पुलिस द्वारा की गई जांच में उनकी इस मामले में संलिप्तता नहीं पाई गई।

गिरफ्तार आरोपी विपिन गुर्जर उर्फ रामप्रिया दास बाबा निवासी करऊंआ छरेटा थाना गोहद हाल मुकाम शीतला माता मंदिर पारसेन जिला ग्वालियर

keyboard_arrow_up
Skip to content