ग्वालियर। 15.04.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में की जा रही कार्यवाही के दौरान थाना थाटीपुर पुलिस को दिनांक 14.04.2026 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना थाटीपुर क्षेत्र में दशहरा मैदान पर एक व्यक्ति वारदात करने या बेचने की नीयत से अवैध हथियार लिये खड़ा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वारा थाना थाटीपुर पुलिस की टीम से मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाटीपुर निरी0 विपेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा थाना थाटीपुर पुलिस की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो दशहरा मैदान थाटीपुर पर एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया का खड़ दिखा जो पुलिस को देखकर छुपने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा और नाम पता पूछा तो अपना नाम विजय सिह पुत्र रामनरेश जाटव उम्र 33 साल निवासी ए-305 सरकारी मल्टी सुरेश नगर थाटीपुर ग्वालियर का होना बताया।

उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक 315 बोर का देशी कट्टा खुरसा मिला एवं पैंट की जेब में एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड रखा मिला। उक्त व्यक्ति का यह कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से मौके पर एक 315 बोर लोहे का देशी कट्टा, 01 जिन्दा राउण्ड 315 बोर का विधिवत जप्त किया गया और आरोपी के खिलाफ थाना थाटीपुर में अपराध क्रमांक 107/26 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

जप्तशुदा अवैध हथियार : एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिंदा राउंड जप्त किया।

keyboard_arrow_up
Skip to content