ग्वालियर। दिनांक 30.04.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादिया रामवती कुशवाह उम्र 60 साल निवासी लाल टिपारा मुरार जिला ग्वालियर ने थाना मुरार में रिपोर्ट लेख काई कि दिनांक 28.04.2026 के दोपहर करीबन 03.00 बजे से 04.00 बजे के बीच वह अपने घर से सदर बाजार मुरार से पंचा खरीदने के लिये आई थी, और दुकान से पंखा खरीदकर अपने घर जा रही थी, तभी रास्ते में दो लड़के मिले और कहने लगे कि हमारे सेठ के यहाँ लड़का हुआ है तुमको दान दिलाता हूँ और मुझे लेकर कोतवाली संतर महेश्वरी इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान के सामने पहंुचे और कहने लगे तुम अपने जो सोने चांदी के गहने पहने हुए हो उनको निकाल दो तभी तुम गरीब दिखोगी, यह कहकर उन्होंने मेरे एक जोड़ी बाला, एक मंगलसूत्र, एक ओम और पर्स को निकालकर अपने थैले में रखवा लिये और मौके से भाग गये। थाना मुरार में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0 187/26 धारा 318(4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) को थाना मुरार पुलिस की टीम को उक्त घटना के अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु निर्देश दिये गये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल के द्वारा थाना मुरार पुलिस की टीम को घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपियों की पतारसी हेतु लगाया गया।
पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास जनभागीदारी से लगे सीसीटीव्ही कैमरे चेक किये जाकर संदिग्धों को चिन्हित किया और संदिग्धों की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र तथा तकनीकी सेल को सक्र्रिय किया गया। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्ध श्रीनिवास उर्फ कन्हैया एवं सैलानी आदिवासी निवासी टेह सतनवाड़ा के हैं। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में सतनवाड़ा पहुंची और ग्राम टेह में जाकर उक्त व्यक्तियों के संबंध में पतारसी की गई तो उक्त दोनों व्यक्ति सतनवाड़ा तिराहे पर मिले जिन्हे पकड़कर नाम पता पूछा गया तो उन्होने अपने नाम 1. सैलानी पिता स्व. गंगाराम आदिवासी उम्र 30 साल निवासी ग्राम टेह थाना सतनवाड़ा शिवपुरी, 2. श्रीनिवास उर्फ कन्हैया पुत्र रामदास काले उम्र 40 साल निवासी सदर स्थाई पता शिवाजी नगर नादेड़ महाराष्ट्र का होना बताया, उक्त दोनों संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज से मिले फोटो से मिलान होना पाया गया। पूछताछ पर उक्त दोनों व्यक्तियों ने घटना दिनांक को कोतवाली संतर में मिलकर के एक महिला से सोने के आभूषण (मंगल सूत्र, ओम, कान के बाला एवं पर्स में रखे 500 रुपये को लेना स्वीकार किया।
पुलिस द्वारा पूछताछ उपरांत आरोपी सैलानी की निशादेही पर घटना में महिला से लिये गये सोने के आभूषण मंगलसूत्र, ओम, कान के बाला को नारकोटिक्स के मैदान से विधिवत जप्त कर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल दाखिल कराया गया।
जप्त मशरूका:- सोने के आभूषण जिसमें मंगलसूत्र, ओम, कान के बाला को जप्त किया गया।





