ग्वालियर। 17.10.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोराें को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशों के अनुक्रम में अति पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) ग्वालियर श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी अंकित गर्ग निवासी बिजय ट्रेडिंग के सामने दाल बाजार लश्कर ग्वालियर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट लेख कराई कि वह रोजाना की तरह दिनांक 14.10.2026 को करीब रात के 09.00 बजे अपनी किराना शोप में ताला लगाकर अपने घर चला गया था। जब दिनांक 15.10.2026 को सुबह अपनी दुकान पर आया तो मेरी दुकान के दोनो गेट खिचे हुये थे उसके अंदर कोई अज्ञात व्यक्ति मेरे गल्ले मे रखे करीब 4300 रुपये व दो चाँदी के सिक्के मैने देखे तो नहीं मिले इसी दौरान मेरे पडोस में बिजय मित्तल की किराने की दुकान श्रीनाथ ट्रेडर्स के बाहर एक काउन्टर रखा था उसमे करीब 150-200 रुपये रखे थे उस काउंटर की दराज को तोड़कर रूपये निकाल के ले गया है व उसी के पास कौशल हविलानी के गोदाम का भी ताला तोड़ कर चले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली में अप0क्र0 140/26 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विनोद विनायक करकरे के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त चोरी का खुलासा कर आरोपी को शीध्र पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना आज दिनांक 17.10.2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर से उक्त प्रकरण में एक संदेही को माढरें की माता आर्यवेदिक कॉलेज टंकी के पास से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शिवम उर्फ कालिया पुत्र कल्लू बंशकार उम्र 19 साल निवासी केंसर पहाडिया गड्डा हाल मोहल्ला जिला ग्वालियर होना बताया।

पकड़े गये संदेही से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त अपराध कारित करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी के कब्जे से दो चांदी के सिक्के एवं 2000/- रूपये नगद विधिवत जप्त किये गये पूछताछ में आरोपी द्वारा शेष रूपये खर्च करना बताया। पुलिस द्वारा आरोपी को थाना कोतवाली के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया।

जप्त मशरूकाः-दो चांदी के सिक्के एवं 2000/- रूपये नगद।

keyboard_arrow_up
Skip to content