ग्वालियर। 08.02.2026
घटना का संक्षिप्त विवरण :- फरियादिया गीता(परिवर्तित नाम) उम्र 22 वर्ष निवासी बिजौली द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया था जिसमें लेख किया कि उसकी शादी लगभग 04 वर्ष पूर्व हो चुकी है एवं उसकी एक 02 वर्षीय पुत्री है। पति के बाहर रहने के कारण फरियादिया अपनी नाबालिग बहिन मीना(परिवर्तित नाम) उम्र 17 वर्ष को अपने पास में रखती है। दिनांक 26.09.2025 को फरियादिया व उसकी बहिन शीतला माता मंदिर दर्शन हेतु गई थीं, जहां फरियादिया का रिश्ते में मौसी का लड़का धर्मेन्द्र उर्फ शाहिद उर्फ विज्जू माहौर अपने साथी अमन खान के साथ मिला। रात्रि अधिक होने का हवाला देकर दोनों फरियादिया एवं उसकी बहिन को उनके घर छोड़ने आए एवं वहीं रात्रि में रूक गये। रात्रि के दौरान धर्मेन्द्र माहौर द्वारा फरियादिया के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया एवं अमन खान द्वारा नाबालिग बहिन के साथ दुष्कर्म किया गया। इसके पश्चात आरोपियों द्वारा दोनों बहिनों को बहला-फुसलाकर भागकर शादी करने का दबाव बनाया गया एवं रेलवे स्टेशन ले जाकर टिकट एवं खर्च के नाम पर फरियादिया से 40,000/-रू नगद एवं एक जोड़ी चांदी की पायल लेकर धोखे से फरार हो गए। आवेदन पत्र की जांच उपरान्त थाना बिजौजी में आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 17/26 धारा 64,87,351(3) बीएनएस, पाक्सो एक्ट, एवं एससी/एसटी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) ग्वालियर श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) को थाना बिजौली पुलिस की टीम बनाकर उक्त प्रकरण के दोनों आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजौली निरीक्षक मिर्जा आसिफ बेग के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण के फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
दौराने विवेचना मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण के दौरान आरोपी मुरैना स्थित अपने घरों में छिपे हुए हैं। उक्त सूचना पर पुलिस की एक टीम को मुरैना भेजा गया और धर्मेन्द्र उर्फ शाहिर उर्फ बिज्जू की उसके घर संजय कालोनी मुरैना में तलाश की जो घर पर उपस्थित मिला जिससे उक्त अपराध के बारे में पूछताछ की तो आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया। इसे बाद दूसरे आरोपी अमन खान को भी उसके घर से पकड़ा गया। उसके द्वारा भी उक्त अपराध कराना स्वीकार किया। थाना बिजौली पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से उन्हे जेआर पर भेजा गया है।





