🔴 मुख्य आरोपी की निशादेही पर करीब 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात एवं चोरी की सोने की अंगूठी खरीदने वाले आरोपी से 40 हजार रुपये की अंगूठी बरामद।
ग्वालियर। 05.11.2026। प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में चोरों, नकबजनों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा अधीनस्थ थानों को क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं की पतारसी कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के निर्देश दिये।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के कुशल मार्गदशन में थाना प्रभारी भितरवार निरी. श्री दीपेन्द्र सिंह कुशवाह के द्वारा थाना बल की टीम को अपराध क्र. 425/26 धारा 305(ए),331(4)बीएनएस में अज्ञात आरोपियों की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 05.11.2026 को मुखबिर सूचना पर से उक्त प्रकरण में संदेही ताज खाँन गोलेश्वर मंदिर के पास घूमते हुये देखा गया है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो गोलेश्वर मंदिर तिराहा पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम ताज खाँन (खाँ) पुत्र हसेन खाँ उम्र 23 साल निवासी वार्ड क्र. 04 लोहपीठा कॉलोनी भितरवार जिला ग्वालियर का होना बताया।
पकड़े गये संदेही से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त अपराध कारित करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर उसके घर से सोने की चार चूडियाँ, एक बडा हार (लोंग हार), एक जोडी कानों के बाले, एक बेंदा, दो लेडीज अंगूठी, एक नथ (छोटी), एक जोड़ी चांदी की पायल, कुल कीमती लगभग 12,00,000 रूपये का विधिवत जप्त किया गया।
पकड़े गये आरोपी से उक्त अपराध सदर में अन्य माल मशरूका के संबंध में पूछताछ करने पर उसने एक सोने की जेंटस अंगूठी अविनाश वाल्मीक निवासी वार्ड क्र. 07 जाटव मोहल्ला मोहना को 8000 रूपये में बेचना बताया। जिस पर से पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर अविनाश वाल्मीक की तलाश उसके घर पर की गई तो वह घर पर उपस्थित मिला, जिसे हिरासत में लेकर अंगूठी के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा यह जानते हुये कि वह अंगूठी चोरी की है कम कीमत में अंगूठी को 8000 रूपये मे खरीदना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी अविनाश वाल्मीक के घर से एक सोने की अंगूठी कीमत लगभग 40,000 रूपये की विधिवत जप्त की गई। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को थाना भितरवार के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी ज्ञानीभूषण पाठक निवासी वार्ड क्र. 02 भितरवार ने थाना भितरवार में रिपोर्ट लेख कराई थी कि वह अपने सोने चाँदी के जेबरातों को कमरा में गेहूँ की टंकी के अन्दर श्रृंगार पेटी में छिपाकर रखते हैं। दिनाँक 22.10.2026 को सुबह उठकर देखा तो कमरे में रखी गेहूँ की टंकी का कुंदा टूटा हुआ था एवं उसमें रखी श्रृंगारपेटी बाहर रखी थी जिसमें मेरे सोने चाँदी के जेबर नहीं थे, जिन्हे कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना भितरवार में अप0क्र0-425/26 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण:-
1. ताज खाँन (खाँ) पुत्र हसेन खाँ उम्र 23 साल निवासी वार्ड क्र. 04 लोहपीठा कॉलोनी भितरवार जिला ग्वालियर। (मुख्य आरोपी)
2. अविनाश वाल्मीक निवासी वार्ड क्र. 07 जाटव मोहल्ला मोहना जिला ग्वालियर। (खरीददार)
जप्त माल – सोने की चार चूडियाँ, एक बडा हार (लोंग हार), एक जोडी कानों के बाले, एक बेंदा, दो लेडीज अंगूठी, एक नथ (छोटी), एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जेंटस अंगूठी कुल कीमती लगभग 12 लाख 40 हजार रूपये।





