ग्वालियर। 03.07.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में की जा रही कार्यवाही के दौरान थाना डबरा सिटी पुलिस को दिनांक 02.07.2026 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नहर की पुलिया के पास झॉसीरोड़ पर खड़ा है जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा थाना डबरा सिटी पुलिस की टीम से मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरी. संजय शर्मा के द्वारा थाना डबरा सिटी पुलिस की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिया का व्यक्ति नहर की पुलिया के पास झाँसी रोड़ पर खड़ा मिला जिसे घेरकर पकड़ा और उसकी तलाशी ली तो उसकी कमर में एक 315 बोर का देशी कट्टा खुरसा मिला तथा पेन्ट की जेव में एक 315 बोर का जिन्दा कारतूस रखा मिला। जिससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सुरेश उर्फ पिंकी रावत पिता लक्ष्मन सिंह रावत आयु 34 साल निवासी ग्राम दौनी थाना सीहोर जिला शिवपुरी हाल नाका चन्द्रबदनी ग्वालियर का होना बताया।
आरोपी का उक्त कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने के आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा व 01 जिंदा राउन्ड को विधिवत जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना डबरा सिटी में अपराध क्रमांक 345/26 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
जप्तशुदा अवैध हथियार: एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड जप्त।





