ग्वालियर। 12.05.2026
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 10.05.2026 को फरियादिया पूनम(परिवर्तित नाम) निवासी डबरा ग्वालियर ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट लेख कराई कि वर्ष 2023 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती झूसी फूलपुर इलाहाबाद के रहने वाले श्रेयांश श्रीवास्तव से हुई थी। दिनांक 11 सितंबर 2025 को श्रेयांश श्रीवास्तव इलाहाबाद से डबरा आया और मुझे सूरज होटल डबरा में मिलने के लिये बुलाया। होटल में कमरे के अंदर श्रेयांश ने मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम (बलात्कार) किया। उसके बाद मैं अपने घर आ गई और इस बारे में किसी को नहीं बताया था। दिनांक-05.04.2026 को मेरे घरवालों ने मेरी सगाई किसी अन्य के साथ करवाई थी परन्तु कुछ दिन पहले श्रेयांश श्रीवास्तव ने उस लड़के को फोन करके मेरी सगाई तुडवा दी तब मेरे मम्मी-पापा के पूछने पर मैंने सारी बातें उन्हें बता दी। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना ग्वालियर में आरोपी के खिलाफ अप0क्र0- 244/26 धारा 64(1) बीएनएस, धारा 3(1)(डब्ल्यू)(पप),3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट, धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भा.पु.से) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री जयराज कुबेर को थाना डबरा सिटी पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को शीध्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उनि0 संजय शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.05.2026 को त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी श्रेयांश उर्फ अवि श्रीवास्तव पुत्र नवीन कुमार श्रीवास्तव उम्र 21 साल निवासी नैका मायापुर कॉलोनी झूसी थाना झेंसी जिला इलाहाबाद (उ.प्र.) को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने उक्त अपराध कारित करना स्वीकार किया। जिस पर से आरोपी को थाना डबरा सिटी के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।





