ग्वालियर। दिनांक 06.05.2026 –
*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* फरियादिया खुशबू(परिवर्तित नाम) निवासी मोहना जिला ग्वालियर ने थाना मोहना में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 29.04.2026 की शाम को वह कुंऐ पर पानी भरने के लिए गई थी तभी मोहना का ही रहने वाला धीरज बघेल मोटरसाईकिल से आया और मुझसे बोला कि मुझे तुझसे शादी करना है तू मेरे साथ चल तो मैने उसके साथ जाने से मना कर दिया तो धीरज बघेल मुझे बहला फुसलाकर मोटरसाईकिल पर बैठाकर ग्राम सहसारी से आगे जंगल में लेकर गया तथा मुझे धमकी दी कि तू मुझसे शादी नहीं करेगी तो तुझे व तेरे परिवार को जान से मार दूंगा, फिर मेरे परिजन मुझे तलाशने लगे और थाने रिपोर्ट करने पहुंचे तो यह खबर उस तक पहुंच गई और उसने मुझे बडेगांव रोड़ पर लाकर छोड दिया। डर के कारण मैने उस दिन अपने घरवालों व पुलिस को कोई बात नहीं बताई थी। फिर मैं थाने आई, जहां मेरे पिता मुझे मिले, पुलिस ने मुझसे पूछताछ की, तो मैने डर के कारण पुलिस को घटना की कोई बात नहीं बताई। प्रथम दृष्टया पर थाना मोहना में आरोपी के खिलाफ अप0क्र0-43/26 धारा 137(2),351(3) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया, बाद में फरियादिया के कथनों के आधार पर उक्त प्रकरण में धारा 87,3(5) बीएनएस इजाफा की गई।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे)* द्वारा *अति0 पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर* को थाना मोहना पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में *एसडीओपी घाटीगांव श्री शैलेन्द्र शर्मा* के कुशल मार्गदर्शन में *इंचार्ज थाना प्रभारी मोहना उनि0 सरनाम सिंह परमार* के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम को आज दिनांक 06.05.2026 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का आरोपी धीरज बघेल बडेगांव तरफ से मोटरसाईकिल से मोहना की ओर आ रहा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने रेल्वे ब्रिज के पास बडागांव रोड पर जाकर देखा तो एक लड़का मोटरसाईकिल क्र0 एमपी07-जेडसी-1645 से आता हुआ दिखा, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम धीरज बघेल पुत्र जान सिंह बघेल उम्र 19 साल निवासी स्टेडियम के पास मोहना जिला ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये लड़के से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा मौके से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल को विधिवत जप्त कर आरोपी को थाना मोहना के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया।

थाना मोहना पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में सह आरोपी नेपाल बघेल पुत्र जान सिंह बघेल की तलाश उसके घर स्टेडियम के पास मोहना पर की गई तो वह अपने घर पर उपस्थित मिला, जिसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा भी अपराध करना स्वीकार किया, जिस पर से दूसरे आरोपी को भी थाना मोहना के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया।

*बरामद वाहन:-* घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल क्र0 एमपी07-जेडसी-1645 की जप्त।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content