ग्वालियर। दिनांक 11.04.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादिया कोमल(परिवर्तित नाम) उम्र 17 साल 11 माह निवासी हजीरा ग्वालियर ने दिनांक 10.04.2026 को थाना हजीरा में अपनी मां के साथ रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 14.12.2025 को वह घर पर अकेली थी तभी आयुष खटीक निवासी गोसपुरा न.01 मेरे घर में घुस आया और बोला तुम मुझे अच्छी लगती हो मुझे तुमसे बात करनी है तो मैने आयुष खटीक को कहा कि मुझे तुमसे कोई बात नहीं करनी है तो आयुष खटीक ने कमरे में मुझे जबरदस्ती पटक दिया और बोला चिल्लाई तो तुझे यही जान से खत्म कर दूंगा और मेरे साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। उस समय डर के कारण मैने घर पर किसी को कुछ नहीं बताया। उस दिन से कई बार आयुष खटीक द्वारा मुझे डरा धमकाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया है। आयुष खटीक से परेशान होकर दिनांक 09.04.2026 को पूरी घटना मैने अपनी मॉ को बताई है। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना हजीरा में आरोपी के खिलाफ अप0क्र0- 108/26 धारा 332(बी),64(2)(एम),351(3), बीएनएस 5(एल),6 पॉक्सो एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) को थाना हजीरा पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को शीघ्र पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।

थाना हजीरा पुलिस द्वारा उक्त मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की तलाश उसके घर पर की गई तो वह अपने घर पर उपस्थित नही मिला। इसी दौरान दौरान पुलिस टीम को जरिए मुखबिर प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का आरोपी आयुश खटीक मऊजमार पुल के पास शा.मा. स्कूल के पास कहीं जाने की फिराक में खडा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मऊजमार पुल के पास मुखबिर के बताये हुलिआ का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम आयुष खटीक पुत्र सुनील उर्फ बच्चा खटीक उम्र 25 साल निवासी गोसपुरा न. 01 थाना ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को थाना हजीरा के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया।

keyboard_arrow_up
Skip to content