🔴 आरोपी से एक 315 बोर का देशी कट्टा व दो 315 का जिंदा राउंड किये जप्त।
ग्वालियर। 08.04.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एंव अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में की जा रही कार्यवाही के दौरान ग्वालियर पुलिस को दिनांक 07.04.2026 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार लिए कोई वारदात करने की नियत से नीडम रोड की तरफ खड़ा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) एवं अति0 पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर को क्राईम ब्रांच व थाना विश्वविद्यालय पुलिस की संयुक्त टीम से मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार, डीएसपी श्री मनीष यादव एवं सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा व थाना प्रभारी विश्वविद्यालय निरी0 रविन्द्र कुमार के द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना विश्वविद्यालय की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो नीडम रोड पर मुखबिर के बताये हुलिआ का एक व्यक्ति खडा़ दिखा, जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अभिषेक बाल्मीक पुत्र दिलीप बाल्मीक उम्र 23 साल निवासी ग्राम नोनेरा तहसील गोहद जिला भिण्ड का होना बताया।
उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक 315 बोर का देशी कट्टा खुरसा हुआ मिला, जिसे खोलकर चेक किया तो उसमें एक 315 बोर का जिंदा राउंड लोड़ मिला एवं उसके लोअर की जेब में एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड रखा मिला। उक्त व्यक्ति का यह कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा, 02 जिन्दा राउण्ड को विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ थाना विश्वविद्यालय में अप0क्र0-86/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जप्तशुदा माल : एक 315 बोर का देशी कट्टा व दो 315 का जिंदा राउंड किये जप्त।





