🔴 सटारियों से 04 लाख 49 हजार रूपये नगद, 03 लेपटॉप, 10 मोबाइल फोन, एक बैग, एटीएम कार्ड व सिम कार्ड किये जप्त।
ग्वालियर 24.02.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 23.02.2026 को क्राइम ब्रांच को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना महाराजपुरा क्षेत्रातंर्गत आदर्श कॉलोनी पिन्टोपार्क में स्थित एक मकान में कुछ लोग अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टा खिलाने का काम कर रहे है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार व डीएसपी अपराध श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अपराध निरीक्षक अमित शर्मा के द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने आदर्श नगर पिन्टोपार्क पर जाकर मुखबिर के बताये अनुसार मकान के अंदर जाकर देखा तो कमरे में तीन लड़के मोबाइल व लेपटॉप चलाते हुए मिले। पूछताछ में उन्होने अपने नाम सौरभ राजावत, अभिषेक राजावत, अंशुल उपाध्याय बताये।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर मिले मोबाइल फोन व लेपटॉप चेक किये तो उनमें ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा से संबंधित व पैसे ट्रान्सफर हेतु यूपीआई बैंक खाता संबंधी डाटा पाया गया। तीनों संदिग्ध लड़कों से मोबाइल व लेपटॉप में प्राप्त डाटा के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो उन्होने बताया कि हम लोग रेडीयाना, खिलाडी 99एक्स, 100 पेनल व अन्य बेटिंग व गेमिंग वेबसाइट पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने का काम करते हैं व म्यूल बैंक खातों में लोगों को क्यूआर कोड भेजकर पैसे ट्रान्सफर कराते हैं और लोगों की आईडी व पासवर्ड तैयार करके गेमिंग एप में जीत का प्रलोभन देकर पैसा लगवाकर ठगी का कार्य करते हैं। हम तीनों लोग 15,000/- रूपये प्रतिमाह सैलरी व कमीशन के आधार पर काम करते हैं, हमारे बोस आलोक सिकरवार है उनके द्वारा ही हमें लोगों से पैसे डलवाने हेतु यूपीआई क्यूआर, स्केनर व अन्य जानकारी वाट्सएप ग्रुप पर भेजी जाती थी। जो भी प्रोफिट प्राप्त होता था उसमें से आलोक सिकरवार का हिस्सा उनको कैश व उसके द्वारा बताये गये खाते में ट्रान्सफर कर देते थे। आलोक सिकरवार द्वारा प्रत्येक बार भिन्न खाते दिये जाते थे।
उक्त आरोपीगणों का कृत्य जुर्म धारा 4 (क) पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, 318(4),112(2) बीएनएस के तहत पाया जाने से आरोपीगणों के कब्जे से 04 लाख 49 हजार रूपये नगद, 03 लेपटॉप, 10 मोबाइल फोन, एक बैग, एटीएम कार्ड व सिम कार्ड कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 08 लाख 69 हजार रूपये का विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये तीनों आरोपीगणों के खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच में अप0क्र0- 11/26 धारा 4(क) पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, 318(4),112(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर उक्त प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगणः-
1. सौरभ राजावत पुत्र रामअवतार सिंह राजावत उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम परावर थाना रेंडर जिला जालौन (उ0प्र0)।
2. अभिषेक राजावत पुत्र योगेन्द्र सिंह राजावत उम्र 19 वर्ष निवासी सदर।
3. अंशुल उपाध्याय पुत्र राजकुमार उपाध्याय उम्र 21 वर्ष निवासी सदर।
बरामद मशरूका :- 04 लाख 49 हजार रूपये नगद, 03 लेपटॉप, 10 मोबाइल फोन, एक बैग, एटीएम कार्ड व सिम कार्ड कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 08 लाख 69 हजार रूपये।





