पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर कट्टा जप्त किया।

ग्वालियर। दिनांक 30.04.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा लंबित गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में की जा रही कार्यवाही के दौराने थाना गोला का मंदिर पुलिस को आज दिनांक 30.04.2026 को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि पांच हजार का इनामी बदमाश आकाश यादव जो हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार चल रहा है, वह मेला ग्राउण्ड में किसी का इन्तजार कर रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वारा थाना प्रभारी गोला का मंदिर को उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोला का मंदिर निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के द्वारा थाना गोला का मंदिर पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर इनामी आरोपी की धरपकड़ हेतु भेजा गया।

मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम मेला ग्राउण्ड परिसर पहुंची, जहाँ एक नीम के पेड़ के नीचे मुखबिर के बताये हुलिया का एक लड़का खड़ा दिखा, जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसे घेरकर पकड़ लिया गया और उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम आकाश यादव पुत्र प्रताप यादव उम्र 33 साल नि. ग्राम जड़ेरूआ पिन्टोपार्क ग्वालियर का होना बताया।

पुलिस द्वारा पकड़े गये इनामी आरोपी से प्रकरण के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने अपराध करना स्वीकार किया। थाना गोला का मंदिर पुलिस द्वारा इनामी आरोपी को अप.क्र. 42/26 धारा 109(1),296 (बी), 3(5) बीएनएस विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से घटना में प्रयुक्त कट्टा के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि दिनांक 06.02.26 को मैने अपने साथियों के साथ मिलकर पिन्टो पार्क शराब ठेका के सेल्समेन प्रशांत शिवहरे को जान से मारने की नियत से कट्टे से गोली मारी थी और वह कट्टा मैने मेला ग्राउण्ड में छिपाकर रख दिया था। पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर एक 315 बोर कट्टा जप्त किया गया। पुलिस द्वारा इनामी आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तार इनामी आरोपी:- आकाश यादव पुत्र प्रताप यादव उम्र 33 साल नि. ग्राम जड़ेरूआ पिन्टोपार्क ग्वालियर

keyboard_arrow_up
Skip to content