ग्वालियर। 04.06.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर जिले के समस्त थाना प्रभारियोें द्वारा लंबित विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा अधीनस्थ समस्त थानों को लंबित अपराधों में फरार आरोपियों की पतारसी कर पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को थाना डबरा सिटी के अप.क्र. 63/26 धारा 296बी, 351(2) बीएनएस इजाफा 25/27 आर्म्स एक्ट में वांछित फरार आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03.06.2026 को आरोपी की तलाश की गई और उक्त प्रकरण के आरोपी प्रिंस परिहार पुत्र चंद्रप्रकाश उर्फ राजू परिहार उम्र 19 साल निवासी सरकारी स्कूल के पीछे पोखर रामगढ़ डबरा जिला ग्वालियर को धरदबोचा। आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ की गई तो उसके द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया। डबरा सिटी पुलिस द्वारा आरोपी को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*:- ज्ञात हो कि फरियादी आशीष रजक निवासी हनुमान गंज डाडा डबरा ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट लेख कराई थी कि वह तथा प्रिंस परिहार आपस में दोस्त थे, प्रिंस परिहार से मैं अलग हो गया था। दिनांक 24.01.26 को वह, प्रिंस परिहार के घर के पास सरकारी स्कूल के पीछे से अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने जा रहा था, जैसे ही सरकारी स्कूल के पास पहुँचा तो प्रिंस परिहार मुझे माँ बहिन की गंन्दी-गंन्दी गालियां देने लगा। मैंने गाली देने से मना किया तो प्रिन्स परिहार ने अपनी कमर से कट्टा निकाला तो में अपने दोस्त आडी खान के घर में घुस गया जिस पर प्रिंस परिहार बोला की आज तो बच गया अब मिला तो जान से खत्म कर दूंगा। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना डबरा सिटी अप.क्र. 63/26 धारा 296बी, 351(2) बीएनएस इजाफा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

*गिरफ्तार आरोपी*:- प्रिंस परिहार पुत्र चंद्रप्रकाश उर्फ राजू परिहार उम्र 19 साल निवासी सरकारी स्कूल के पीछे पोखर रामगढ़ डबरा जिला ग्वालियर

 

keyboard_arrow_up
Skip to content