ग्वालियर दिनांक 13.07.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार इनामी आरोपियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 11.07.2026 को थाना ठाठीपुर पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना ठाठीपुर के अप0क्र0- 153/26 धारा 109(1),118(1),115(2), 125,191(2),191(3),190 बीएनएस के प्रकरण में वांछित फरार आरोपी गुढ़ा थाना कम्पू क्षेत्र में एक घर मंे छिपा हुआ है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा थाना ठाठीपुर पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा पुलिस की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये अनुसार गुढ़ा में स्थित घर पर दविश दी तो घर के दरबाजे से एक लड़का भागते हुये दिखा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अभिषेक उर्फ टिम्मी गुर्जर पुत्र राजेन्द्र सिंह गुर्जर उम्र 24 साल निवासी केदारपुर शिवपुरी लिंक रोड़ का बताया। पकड़े गये लड़के से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त अपराध कारित करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी को थाना ठाठीपुर के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी रामवीर सिंह गुर्जर निवासी ग्राम दुल्लपुर थाटीपुर ग्वालियर ने अपोलो हॉस्पीटल ग्वालियर में उपचार के दौरान रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 16.05.2026 की सुबह वह थाटीपुर चौराहा पर खड़ा था तभी दो चार पहिया वाहन से घल्लो उर्फ श्रीनिवास, तहसील सिंह, गौतम, अजय, विजय, प्रबल, देवराज गुर्जर एवं अज्ञात 4 लोग वहाँ आये और पुरानी रंजिश पर से घल्लो उन सभी से मेरी तरफ इशारा करते हुये बोला कि रामवीर वो खड़ा है इसको आज जान से खत्म कर दो तभी अजय, विजय, प्रबल, देवराज एवं अन्य 4 लोग दौड़कर मेरी तरफ आये और लोहे के सरिया, हकी, लाठी, डण्डो से जान से मारने की नियत से मुझे मारने लगे और मेरे सिर में सरिया व हॉकी से मारा जिससे मैं चोटिल होकर गिर गया। फिर घल्लो ने जान से मारने की नियत से फायर किया तथा गौतम ने हवाई फायर किया। मैं बेहोश हो गया तो वे लोग मुझे मरा समझकर वहाँ से भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना ठाठीपुर में आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0- 153/26 धारा 109(1),118(1),115(2),125,191(2),191(3),190 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जप्त मशरूकाः– घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड़ जप्त किया।
keyboard_arrow_up
Skip to content