ग्वालियर। 19.05.2026
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी रामवीर सिंह गुर्जर निवासी ग्राग दुल्लपुर थाटीपुर ग्वालियर ने घायल अवस्था में अपोलो हॉस्पीटल ग्वालियर में इलाज के दौरान रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 16.05.2026 की सुबह वह थाटीपुर चौराहा गुप्ता डेयरी के पास चौरसिया पोहा सेंटर पर नाश्ता करने के लिये खड़ा था तभी दो चार पहिया वाहन से घल्लो उर्फ श्रीनिवास, तहसील सिंह, गौतम, अजय, विजय, प्रबल, देवराज गुर्जर एवं अजात 4 लोग वहाँ आ गये जिनमें घल्लो तथा गौतम हाथ में बन्दूक लिये थे एवं अन्य लोग हाथो मे हॉकी, लाठी एवं डण्डा लिये हुये थे। तभी पुरानी रंजिश पर से घल्लो उन सभी से मेरी तरफ इशारा करते हुये बोला कि रामवीर वो खड़ा है इसको आज जान से खत्म कर दो तभी अजय, विजय, प्रबल, देवराज एवं अन्य 4 लोग दौड़कर मेरी तरफ आये और लोहे के सरिया, हकी, लाठी, डण्डो से जान से मारने की नियत से मुझे मारने लगे जिससे शरीर में जगह-जगह चोटें आई एवं अजय ने काटर से मुझे मारा एवं घल्लो ने जान से मारने की नियत से फायर किया तथा गौतम ने हवाई फायर किया। वह लोग मुझे मरा समझकर वहाँ से भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना ठाठीपुर में अप0क्र0-153/26 धारा 109(1), 118(1),115(2),125,191(2),191(3),190 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल,भापुसे को थाना ठाठीपुर पुलिस टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को शीध्र गिरफ्तार कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाटीपुर निरी0 विपेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना आज दिनांक 19.05.2026 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में वांछित आरोपीगण कुम्हरपुरा चौकी के पास खड़े है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर मुखबिर के बताये हुलिया के तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होने अपने नाम (1) देवराज उर्फ करूआ कंसाना पुत्र लोकेन्द्र कंसाना उम्र 22 साल निवासी गुढी गुढा का नाका कम्पू (2) विजय फागुना (गुर्जर) पुत्र तहसीलदार सिंह उम्र 27 साल निवासी बैंक कॉलोनी गोला का मंदिर (3) प्रबल उर्फ अमन फागुना (गुर्जर) पुत्र श्रीनिवास उम्र 23 साल निवासी सदर का होना बताया।

पकड़े गये तीनों व्यक्तियों से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त अपराध कारित करना स्वीकार किया। थाना थाटीपुर पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया। ठाठीपुर पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में वांछित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों का घटना स्थल पर ले जाकर रिक्रिएशन कराया गया और माननीय न्यायालय पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।

keyboard_arrow_up
Skip to content