🔴 थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में 04 आरोपियों एवं एक बाल अपचारी को पूर्व में ही पकड़ा जा चुका है।
ग्वालियर। दिनांक 07.07.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 04.07.2026 को फरियादी राजू पटेल निवासी गोसपुरा नंबर 01 ग्वालियर ने थाना ग्वालियर में रिपोर्ट लेख कराई कि सुबह उसके मोहल्ले के एक व्यक्ति ने बताया कि तुम्हारे चाचा का लडका दिनेश पटेल उर्फ रॉकी पटेल धर्मशाला में मृत अवस्था में पड़ा है। मैंने वहां जाकर देखा तो दिनेश पटेल उर्फ रॉकी धर्मशाला के अंदर मृत अवस्था में पड़ा था एवं उसके चेहरे एवं आसपास खून बिखरा हुआ दिख रहा था।
उक्त सूचना पर से थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की गई तो मृतक के परिजनों व पड़ोसियों के कथनों के आधार पर ज्ञात हुआ कि मृतक रॉकी उर्फ दिनेश पटेल का रात में भैरों बाबा मंदिर के पास 05-06 लड़कों से उसका झगडा हुआ था। उसी झगडे में उन लोगांे ने रॉकी के साथ मारपीट कर दी थी। मारपीट के बाद घायल अवस्था में वह धर्मशाला में अपने कमरे पर रात में वापस आया था। तथा हालत ज्यादा गंभीर होने पर कमरे के बाहर ही गिर पडा तथा मारपीट से आई चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई है।
उक्त प्रकरण में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मृतक रॉकी उर्फ दिनेश पटेल की हत्या देर रात भैरो बाबा मंदिर के पास पुराने झगडे तथा रंजिश के कारण आरोपीगण लल्ला उर्फ निजाम खान, चुल्लू उर्फ आशिक खान, अंकित रजक, गोलू उर्फ गौरव सविता, कृष्णा प्रजापति, कल्ला माहौर के द्वारा डंडे से मारपीट की गई थी। उक्त मर्ग में जांच के आधार पर आरोपीगणो के विरुद्ध थाना ग्वालियर में अपराध क्र. 331/2026 धारा 103(1),190,191(2),191(3) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) को थाना ग्वालियर पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित सभी आरोपियों को शीघ्र पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्णपाल सिंह(रापुसे) के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में थाना बल की टीम द्वारा उक्त प्रकरण में वांछित चिल्लू उर्फ आशिक खान, टकला उर्फ अंकित रजक, गोलू उर्फ गौरव सविता, आदित्य उर्फ कल्ला शाक्य तथा एक बाल अपचारी को पूर्व में ही पकड़ा जा चका है। उक्त प्रकरण के मुख्य आरोपी निजाम उर्फ लल्ला खान की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 06.07.2026 को उक्त प्रकरण के फरार मुख्य आरोपी लल्ला उर्फ निजाम खान पुत्र धन्ने खान उम्र 24 साल निवासी जहांगीर कटरा ग्वालियर को हजीरा चौराहा से धरदबोचा। आरोपी को उक्त मामले में विधिवत गिरफ्तार कर प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार मुख्य आरोपी:- निजाम उर्फ लल्ला खान पुत्र धन्ने खान उम्र 24 साल निवासी जहांगीर कटरा ग्वालियर।
keyboard_arrow_up
Skip to content