🔴 उक्त प्रकरण में एक आरोपी फरार जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
ग्वालियर। दिनांक 05.07.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 04.07.2026 को फरियादी राजू पटेल निवासी गोसपुरा नंबर 01 ग्वालियर ने थाना ग्वालियर में रिपोर्ट लेख कराई कि सुबह उसेे मोहल्ले के एक व्यक्ति ने बताया कि तुम्हारे चाचा का लडका दिनेश पटेल उर्फ रॉकी पटेल धर्मशाला में मृत अवस्था में पडा है। मैंने वहां जाकर देखा तो दिनेश पटेल उर्फ रॉकी धर्मशाला के अंदर मृत अवस्था में पड़ा था एवं उसके चेहरे एवं आसपास खून बिखरा हुआ दिख रहा था।
उक्त सूचना पर से थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जॉच की गई तो मृतक के परिजनों व पडौसियों के कथनों के आधार पर ज्ञात हुआ कि मृतक रॉकी उर्फ दिनेश पटेल का रात में भैरों बाबा मंदिर के पास 05-06 लडकों से उसका झगडा हुआ था। उसी झगडे में उन लोगांे ने रॉकी के साथ मारपीट कर दी थी। मारपीट के बाद घायल अवस्था में वह धर्मशाला में अपने कमरे पर रात में वापस आया था। तथा हालत ज्यादा गंभीर होने पर कमरे के बाहर ही गिर पडा तथा मारपीट से आई चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई है।
उक्त प्रकरण में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मृतक रॉकी उर्फ दिनेश पटेल की हत्या देर रात भैरो बाबा मंदिर के पास पुराने झगडे तथा रंजिश के कारण आरोपीगण लल्ला उर्फ निजाम खान, चुल्लू उर्फ आशिक खान, अंकित रजक, गोलू उर्फ गौरव सविता, कृष्णा प्रजापति, कल्ला माहौर के द्वारा डण्डे से मारपीट की गई थी। उक्त मर्ग में जांच के आधार पर आरोपीगणो के विरुद्ध थाना ग्वालियर में अपराध क्र. 331/2026 धारा 103(1),190,191(2),191(3) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) को थाना ग्वालियर पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित सभी आरोपियों को शीघ्र पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्णपाल सिंह(रापुसे) के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक प्रशांत शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम एवं तकनीकी सेल को उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण में वांछित 04 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया जाकर एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया। एक आरोपी लल्ला उर्फ निजाम खान फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे हैं। पकड़े गये आरोपियों व बाल अपचारी से उक्त प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगणः-
1. चिल्लू उर्फ आशिक खान पुत्र धन्ने खान उम्र 32 साल नि. जहांगीर कटरा घासमंडी ग्वालियर
2. टकला उर्फ अंकित रजक पुत्र मुनेश रजक उम्र 21 साल निवासी जहांगीर कटरा ग्वालियर
3. गोलू उर्फ गौरव सविता पुत्र वीरेन्द्र सविता उम्र 22 साल नि. चन्दन नगर घासमंडी ग्वालियर
4. आदित्य उर्फ कल्ला शाक्य पुत्र दौलतराम शाक्य उम्र 19 साल नि. जहांगीर कटरा ग्वालियर





