🔴 आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक 12 बोर की देशी अधिया, 02 जिंदा राउंड व बुलेरो लोड़िग वाहन किया जप्त।

ग्वालियर दिनांक 21.10.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी अतर सिंह बाथम निवासी ग्राम सहोना, थाना पिछोर, जिला ग्वालियर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब चार दिन पूर्व उसका चचेरा भाई मनीष बाथम, मनोज परिहार का गिर्राज परिहार एवं योगेश परिहार के साथ पुणे गया था। वहां किसी लड़की को लेकर उन तीनों का विवाद हुआ था, जिसमें मनीष ने बीच-बचाव किया था। इसी बात को लेकर गिर्राज एवं योगेश मनीष से रंजिश रखने लगे थे। दिनांक 20.10.2026 की रात्रि गिर्राज परिहार, योगेश परिहार एवं एक अज्ञात व्यक्ति सफेद रंग की बिना नंबर की बोलेरो लोडिंग गाड़ी से घर के बाहर आये और मनीष को आवाज देने लगे। मैने बाहर जाकर देखा तो गिर्राज एवं योगेश मेरेे साथ गाली-गलौज करते हुए हाथों में लिए अधिया एवं कट्टे से हवाई फायर किए तथा मेरे गाल पर थप्पड़ मारे। मेरी चिल्लाने की आवाज सुनकर ताऊ एवं ताई आ गये, जिन्हें देखकर तीनों व्यक्ति वाहन से फरार हो गए। जाते समय उन्होने मनीष एवं मुझे जान से खत्म करने की धमकी भी दी। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना पिछोर में आरोपियों के विरुद्ध अप0क्र0-247/26 धारा 125,115(2), 296(बी),351(2),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर को थाना पिछोर पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को शीध्र पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिछोर उनि0 शिवम राजावत के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश उनके छिपने के संभावित जगहों पर की गई तो दिनांक 20.10.2026 को उक्त प्रकरण में दो संदेही योगेश परिहार एवं अभिषेक को पिछोर तिराहा के पास से बोलेरो लोड़िग वाहन सहित दबोच लिया गया। पकड़े गये दोनों संदेहियों से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त अपराध कारित करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपी अभिषेक के पास से एक 12 बोर का जिंदा राउंड मिला जिस पर से पुलिस द्वारा मौके से मिली बोलेरो लोडिंग व एक जिंदा राउंड को जप्त कर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर उनकी निशादेही पर छछूद नदी किनारे बन्द मुर्गी फार्म सेड के पास से घटना में प्रयुक्त 12 बोर की देशी अधिया व एक जिंदा राउंड विधिवत जप्त किया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को थाना पिछोर के अप0क्र0- 247/26 धारा 125,115(2),296(बी),351(2),3(5) बीएनएस इजाफा धारा 25(1-बी)ए,27 आर्म्स एक्ट में विधिवत गिरफ्तार कर उनसेे तीसरे आरोपी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपीगण:-
1. योगेश उर्फ योगेन्द्र पुत्र ब्रजेन्द्र परिहार उम्र 23 साल निवासी दर्शन कॉलोनी चीनोर ग्वालियर।
2. अभिषेक परिहार पुत्र बलवीर परिहार उम्र 22 साल निवासी ग्राम सहोना, पिछोर ग्वालियर।

जप्त मशरूकाः- एक 12 बोर की देशी अधिया व 02 जिंदा राउंड व बुलेरो लोड़िग वाहन।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content