🔴 ग्वालियर पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में अभी तक कुल पांच आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं।
ग्वालियर। दिनांक 16.04.2026
घटना का संक्षिप्त विवरणः फरियादी आयुष खटीक निवासी गोसपुरा नं. 01 ग्वालियर ने थाना ग्वालियर में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 29.03.2026 की शाम को वह अपने घर के बाहर बैठा था तभी वहां राहुल राजपूत, भानू तोमर, प्रशांत तोमर, चुन्नु रजक व दो तीन अन्य लोग मोटर सायकलों व एक्टिवा से आये और पुरानी रंजिश पर से आते ही सभी लोग मुझे मां बहिन व जातिगत गालियां देते हुये बोले तू ज्यादा हवा में उड़ रहा है आज तुझे जान से निपटा देते हैं और चुन्नु रजक व राहुल राजपुत ने चिल्लाकर कहा इसके सीने में गोली मार दो तभी भानू तोमर और प्रशांत तोमर ने देशी कट्टे से मेरे ऊपर जान से मारने की नियत से गोलियां चलाई मैंने नीचे गिरकर अपनी जान बचाई। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना ग्वालियर में आरोपियों के खिलाफ अप०क्र०- 127/26 धारा 296,351 (3),109,3 (5) बीएनएस धारा 3(1) (द), 3 (1) (ध), 3 (2) (व्हीए) एससी/एसटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा अति० पुलिस अधीक्षक (मध्य / यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल (भापुसे) को थाना ग्वालियर पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित सभी आरोपियों को शीघ्र पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्णपाल सिंह (रापुसे) के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक प्रशांत शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम एवं तकनीकी सेल को उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया था। थाना ग्वालियर पुलिस की टीम द्वारा उक्त प्रकरण में पूर्व में तीन आरोपी प्रशांत तोमर, राहुल राजपूत, चुन्नू रजक को गिरफ्तार किया जा चुका है, शेष आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस टीमें लगातार उनके छिपने के ठिकानों पर दबिस दे रहीं हैं।
आज दिनांक 16.04.2026 को थाना ग्वालियर पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपी रानू उर्फ अभिषेक सिंह सिकरवार को गोहद चौराहा जिला भिण्ड में देखा गया है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम तत्काल गोहद चौराहा के लिए रवाना हुई और वहां से मुखबिर के बताए हुलिया के फरार आरोपी रानू उर्फ अभिषेक सिंह सिकरवार के धरदबोचा। उक्त आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर फरियादी को जान से मारने की नियत से गोली मारना स्वीकार किया और उक्त घटना में उसके एक साथी छोटू गुर्जर का होना भी बताया। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के दूसरे आरोपी छोटू गुर्जर को थाना जनकगंज क्षेत्र में गुप्तेश्वर के पास से धरदबोचा। दोनों आरोपी को थाना ग्वालियर के उक्त अपराध सदर में गिरफ्तार किया जाकर उसके साथियों तथा घटना में प्रयुक्त वाहनों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगण :-
1. रानू उर्फ अभिषेक सिंह सिकरवार पुत्र अजब सिंह उम्र 19 साल निवासी ग्राम खिदौरा थाना बागचीनी जिला मुरैना हाल न्यू ग्रेसिम विहार कॉलोनी थाना हजीरा जिला ग्वालियर
2. छोटू गुर्जर पुत्र रामप्रकाश गुर्जर उम्र 20 साल निवासी फतेहपुरा थाना तिघरा हाल गुप्तेश्वर कॉलोनी थाना जनकगंज जिला ग्वालियर





