🔴 आरोपी आकाश रावत की निशानदेही पर 315 बोर का देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस एवं प्लेटिना मोटरसाइकिल जब्त।
🔴 थाना डबरा सिटी पुलिस ने प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 का इजाफा किया।

ग्वालियर दिनांक 16.10.2026।
*घटना के संक्षिप्त विवरण*:- फरियादी कमल रावत निवासी ग्राम अरूसी, डबरा सिटी, जिला ग्वालियर ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 14.10.2026 को शाम करीब 04 बजे वह शुक्ला डेयरी के पास स्थित लुक्स हेयर सैलून में बाल कटवाने गया था। दुकान में अधिक ग्राहक होने से वह बाहर खड़ा था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर सुमित रावत एवं आकाश रावत निवासीगण कंचनपुर अपने एक अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल से वहां आए और उसे गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान आकाश रावत ने कट्टा निकालकर जान से मारने की नीयत से उस पर फायर किया, जिससे गोली सैलून की दीवार में लगी। फरियादी के दुकान के अंदर चले जाने पर आरोपी ने दूसरा फायर किया, जो सैलून के शीशे के दरवाजे के एल्युमिनियम हिस्से में लगा। सुमित रावत ने भी फरियादी पर पत्थर से हमला किया। भीड़ एकत्रित होने पर तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना डबरा सिटी में अप.क्र. 619/26, धारा 109(1), 296(बी), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर के निर्देश पर एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम को उक्त घटना के आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना दिनांक 16.10.2026 को थाना डबरा सिटी पुलिस को इलाका भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का आरोपी आकाश रावत, सुमित रावत, छीमक तिराहे के पास देखे गये हैं। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम छीमक पहुँचे जहां दो व्यक्ति खडे़ दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस द्वारा दोनों को घेरकर पकड़ा गया और नाम पता पूछा तो उन्होने अपना नाम आकाश रावत पुत्र धीरेन्द्र रावत उम्र 20 साल नि. ग्राम कंचनपुर थाना डबरा देहात, सुमित रावत पुत्र महेन्द्र सिह रावत उम्र 18 साल निवासी ग्राम कंचनपुर थाना डबरा देहात का होना बताया। दोनों आरोपियों को थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण के संबंध में पूछताछ की गई।

गिरफ्तार शुदा आरोपी आकाश रावत से पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त हथियार एवं वाहन के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने मंगरोरा रोड़ मजार के पास फैक्टी के पीछे छिपाना बताया। पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर बताये स्थान के पास झाड़ियों से एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक 315 बोर जन्दा कारतूस एवं एक प्लेटीना मोटर साईकिल को विधिवत जप्त किया गया। उक्त प्रकरण में इजाफा 25/27 आर्म्स एक्ट किया गया।

नाम आरोपीगण:- आकाश रावत पुत्र धीरेन्द्र रावत उम्र 20 साल एवं सुमित रावत पुत्र महेन्द्र सिंह उम्र 18 साल निवासी ग्राम कंचनपुर थाना डबरा देहात ग्वालियर

जप्त मशरूकाः- एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिन्दा राउण्ड तथा प्लेटीना मोटर साईकिल की जप्त।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content