🔴 आरोपी से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का एक देशी कट्टा व 01 जिंदा राउंड जप्त किया।
ग्वालियर। दिनांक 23.02.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी पवन रजक निवासी हनुमानगंज डाडा डबरा ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 21.02.2026 की शाम को वह मोहल्ले में किराने की दुकान पर सामान लेने के लिये गया था तभी दुकान के पास विशाल आदिवासी आया और पुरानी रंजिश को लेकर मुझे माँ-बहन की गंदी-गंदी गालियाँ देने लगा मैने गाली देने से मना किया तो विशाल आदिवासी ने कमर से कट्टा निकालकर हवाई फायर करके वहां से चला गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना डबरा सिटी में आरोपी के खिलाफ अप0क्र0 अपराध क्रमांक 97/26 धारा 125,296(बी) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर को थाना डबरा सिटी पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को शीघ्र पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना आज दिनांक 23.02.2026 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का आरोपी विशाल आदिवासी सब्जी मण्डी डबरा में पानी की टंकी तरफ देखा गया है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिआ का एक व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम विशाल आदिवासी बताया। पकड़े गये आरोपी से उक्त प्रकरण में संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसने अपराध करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर सब्जी मण्डी में बने खण्डहर में पड़े कचरे के ढेर से घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा व एक जिंदा राउंड विधिवत जप्त किया गया। उक्त आरोपी को थाना डबरा सिटी में अपराध सदर में गिरफ्तार किया जाकर आरोपी से प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी :- विशाल आदिवासी पुत्र राकेश आदिवासी उम्र 22 साल निवासी रामाजी की पुलिया पंचबटी कॉलोनी एबी रोड़ ग्वालियर हाल- ग्राम खेरी जेल रोड़ डबरा जिला ग्वालियरं
जप्त मशरूका :- घटना में प्रयुक्त 315 बोर का एक देशी कट्टा व 01 जिंदा राउंड।





