🔴 शिविर में पेंशन, ग्रेच्युटी, अवकाश नगदीकरण, जीपीएफ सहित अन्य लंबित मामलों की सुनवाई कर समाधान किया गया।

🔴 45 सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने शिविर में पहुंचकर दर्ज कराई अपनी समस्याएं।

ग्वालियर। 28.09.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भा.पु.से.) के निर्देशों के अनुपालन में आज पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार ग्वालियर में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिए लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के संबंध में पेंशन शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएसपी(मुख्यालय) ग्वालियर श्री रोबिन जैन(रापुसे), पेंशन कार्यालय के अधिकारी एपीओ श्री बलवीर मौर्य, जिला कोषालय के अधिकारी एटीओ श्री अभिषेक शर्मा तथा डीपीओ ग्वालियर मुख्य लिपिक श्री अनिल यादव, आंकिक वेतन श्री कुलदीप सारस्वत, उनि(अ) उदयवीर सिंह, उनि(अ) हेमलता सिकरवार, कार्यवाहक उनि(अ) किरण नरवरिया, सउनि(अ) अंजली शर्मा एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर में पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लंबित पेंशन, ग्रेच्युटी, अवकाश नगदीकरण, जीपीएफ सहित अन्य लंबित मामलों की सुनवाई कर शिविर में ही अधिकांश प्रकरणों का समाधान किया गया तथा शेष लंबित प्रकरणों के यथाशीघ्र निराकरण हेतु संबंधित को निर्देश दिए गये। इस अवसर पर लगभग 45 सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने लंबित प्रकरणों से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर डीएसपी(मुख्यालय) ग्वालियर श्री रोबिन जैन(रापुसे) द्वारा एक-एक कर सभी प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही तात्कालिक समाधान कर दिया गया तथा शेष लंबित पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराने का अश्वासन दिया।

शिविर का उद्देश्य पुलिस विभाग के ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जिनके पेंशन प्रकरण विभागीय कारण से लंबित है उनका परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपने प्रकरणों के निराकरण के लिए अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

keyboard_arrow_up
Skip to content