🔴 आरोपियों से 37 किलो 273 ग्राम गांजा कीमती लगभग 03 लाख 70 हजार रूपये तथा एक मारुति अल्टो कमांक सीजी 04-केक्यू-6278 को जप्त किया।
ग्वालियर। दिनांक 02.08.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर एवं एसडीओपी डबरा श्री सौरभकुमार द्वारा भी अधीनस्थ थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार इलाका भ्रमण के दौरान उप निरी. धर्मेन्द्र सिंह यादव प्रभारी चौकी टेकनपुर को दिनांक 01.08.2026 को चुरली नहर रोड़ पर बम्बा के पास एक अल्टो कार क्रमांक सीजी 04-केक्यू-6278 संदिग्ध हालत में खड़ी दिखी, तो कार को घेरकर चेक किया जिसमें दो व्यक्ति बैठे मिले जिसमें चालक सीट पर बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम गुरुपाल सिंह जोहल पिता त्रिलोक सिंह जोहल आयु 50 साल निवासी ग्राम रई थाना करहिया जिला ग्वालियर एवं पीछे की सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मुलायम सिंह रावत पिता जसवंत सिंह रावत आयु 35 साल निवासी ग्राम डोंगरपुर थाना बेलगड़ा जिला ग्वालियर हाल-कृष्णा कालोनी गुड़ा थाना माधौगंज जिला ग्वालियर का होना बताया।
पुलिस द्वारा कार की तलाशी ली तो कार की डिग्गी में दो प्लास्टिक की बोरी व बीच की सीट पर एक प्लास्टिक की बोरी रखी मिली जिसे खोलकर चेक किया गया तो उसमें हरी पत्ती, बीज एवं डण्ठल युक्त मिश्रण मिला चेक कराने पर उक्त अवैध मादक पदार्थ गाँजा होना पाया गया। मादक पदार्थ गाँजा से भरी एक प्लास्टिक की बोरी की तौल की गई जिसका बजन 9.512 कि.ग्रा. दूसरी बोरी का बजन 14.843 कि.ग्रा. एवं तीसरी अवैध मादक पदार्थ गाँजा की भरी प्लास्टिक की बोरी का बजन 12.918 कि.ग्रा. कुल बजन मय बोरियों के 37.273 कि.ग्रा. होना पाया गया।
पुलिस द्वारा आरोपीगण गुरुपाल सिंह जोहल एवं मुलायम सिंह रावत के कब्जे से 37.273 कि.ग्रा. गांजा एवं एक मारुति अल्टो क्रमांक सीजी 04-केक्यू-6278 को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना डबरा सिटी में अप00 415/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया दोनों तस्करों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
जप्त मशरूका: 37 किलो 273 ग्राम गांजा कीमती लगभग 03 लाख 70 हजार रूपये तथा एक मारुति अल्टो क्रमांक सीजी 04-केक्यू-6278





