🔴 आरोपी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक मुरैना द्वारा भी थाना नगरा के एडीपीएस के प्रकरण में 02 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था, जिसमें आरोपी फरार था।
ग्वालियर। दिनांक 05.10.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में फरार एवं इनामी आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा दिनांक 03.10.2026 को थाना ग्वालियर के अपराध क्रमांक 126/26 एवं 127/26 में फरार आरोपी भानू तोमर उर्फ भूपेंद्र तोमर पुत्र विष्णु तोमर, उम्र 22 वर्ष, निवासी चौड़े के हनुमान, ग्वालियर को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) को पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के पालन में सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्णपाल सिंह (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में थाना ग्वालियर पुलिस टीम द्वारा आरोपी भानू तोमर से घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में पूछताछ की गई।
आरोपी भानू तोमर से घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में पूछताछ की गई तो उसके द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ की गई तो आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा बरामद किया गया।
आरोपी भानू तोमर की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुरैना द्वारा भी थाना नगरा जिला मुरैना के एनडीपीएस के प्रकरण में फरार आरोपी भानू तोमर पर 02 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना नगरा जिला मुरैना पुलिस के द्वारा भी पूछताछ की जाएगी। आरोपी भानू तोमर को हत्या के प्रयास सहित थाना ग्वालियर व थाना हजीरा के 02-02 प्रकरणों में भी गिरफ्तारी की गई थी।
जप्त मशरूकाः- घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा किया जप्त।





