ग्वालियर। 31.05.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार आज पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 06 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस कंट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में आयोजित एक गरिमामय समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक ग्वालियर श्री रणजीत सिंह, सूबेदार श्रीमती सोनम पाराशर, मुख्य लिपिक श्री नरेन्द्र तूनिया सहित कार्यालयीन स्टाफ, सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पणभाव से दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सेवाकाल के अनुभव साझा किए तथा सेवानिवृत्ति उपरांत स्वयं को सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय रखने की सलाह दी, जिससे वे नियमित दिनचर्या से सहज रूप से नए जीवन में समायोजित हो सकें।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर की ओर से सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
*आज सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी इस प्रकार हैं*-
1. उनि. प्रेमलता तिवारी
2. उपनिरीक्षक ठाकुर राम भगत
3. सउनि. बट्टूलाल तिवारी
4. का.वा.सउनि प्रकाश सिंह
5. का.वा.सउनि बसंत कुमार
6. का.वा.प्र.आर. नारायण सिंह गुर्जर।
keyboard_arrow_up
Skip to content