ग्वालियर। 31.10.2026 – आज दिनांक को प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री जयराज कुबेर(रापुसे) द्वारा पुलिस विभाग से आज सेवानिवृत हुए 06 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को विदाई दी गई। इस मौके पर रक्षिज निरीक्षक रक्षित निरीक्षक ग्वालियर श्री रणजीत सिंह सिकरवार, मुख्य लिपिक अनिल यादव सहित कार्यालयीन स्‍टाफ एवं सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी व उनके परिजन उपस्थित रहे।

आज पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे 06 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा पुलिस अधिकारियों की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को नमन करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि आज आप पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन आपकी सेवाएँ, अनुभव और अनुशासन हमेशा समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। इस लंबी सेवा यात्रा में आपके परिवार का त्याग, सहयोग और समर्पण भी उतना ही महत्वपूर्ण रहा है, जिसने हर परिस्थिति में आपका साथ दिया। प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्‍य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्‍वयं को सामाजिक कार्यो में व्‍यस्‍त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्‍यस्‍तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की।

*आज सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी इस प्रकार हैं-* उनि0 महेश सिंह कुशवाह, सउनि0 अगंद सिंह, सउनि0 कमल सिंह, सउनि0 रामबाबू नगर, सउनि0 वीर सिंह, प्रआर0 रतन कुशवाह।

keyboard_arrow_up
Skip to content