🔴 उक्त प्रकरण में एक अन्य आरोपी शैलेन्द्र वर्मा को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

ग्वालियर। 07.08.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में लंबित महिला संबंधी प्रकरणों का निकाल कर प्रकरणों में फरार आरोपियों की घरपकड़ हेतु निर्देश दिये गये। इसी क्रम में दिनांक 06.08.2026 को थाना झॉसीरोड़ पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना झॉसीरोड़ के अप0क्र0 194/26 धारा 75(1),78(2),351(3),126(2),3(5)बीएनएस 9(एम),9(जी),10,11,12 पॉक्सो एक्ट में फरार आरोपी आलोक चढार अपने जीजा के घर के हरिशंकरपुरम में छिपा हुआ है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर(पूर्व) डॉ. श्री शिवेश सिंह बघेल द्वारा थाना झॉसीरोड़ पुलिस को उक्त सूचना की तस्दीक कर आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी विश्वविद्यालय श्री संदीप बांगरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसीरोड निरी0 शक्ति सिंह यादव के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर हरिशंकरपुरम से आरोपी को उसके जीजा के घर से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम आलोक चढ़ार पुत्र बंदूराम चढ़ार उम्र 20 साल निवासी ग्राम मडावरा जिला ललितपुर (उ.प्र) हाल निवासी साइंस कोलेज के पीछे जंगल के झुग्गी हरीशंकरपुरम का होना बताया। पकड़े गये आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस द्वारा आरोपी को थाना झॉसीरोड़ के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया आरोपी एक माह से फरार चल रहा था। उक्त प्रकरण में एक अन्य आरोपी शैलेन्द्र वर्मा को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादिया रूकशार खान (परिवर्तित नाम) उम्र 13 वर्ष ने दिनांक 02.07.2026 को थाना झांसी रोड में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 28.06.2026 को वह अपनी सहेली रानी (परिवर्तित नाम) उम्र 11 वर्ष के साथ घर के पास जंगल की ओर गई थी। रास्ते में आरोपी शैलेन्द्र वर्मा एवं आलोक चढ़ार ने दोनों बालिकाओं का बुरी नियत से हाथ पकड़ लिया। फरियादिया मौके से भागकर परिजनों को बुला लाई, जिन्हें देखकर आरोपी आलोक चढ़ार फरार हो गया, जबकि शैलेन्द्र वर्मा को पकड़ लिया गया। अगले दिन आरोपी शैलेन्द्र ने दोनों बालिकाओं का रास्ता रोककर रानी से शादी करने की बात कही तथा रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना झॉसीरोड़ में आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0 194/26 धारा 75(1),78(2),351(3),126(2),3(5) बीएनएस 9(एम),9(जी),10,11,12 पॉक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

keyboard_arrow_up
Skip to content