ग्वालियर। 22.09.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में चोरों, नकबजनों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी इन्दरगंज श्री रोबिन जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पड़ाव निरी0 शैलेन्द्र भार्गव ने थाना बल की टीम को थाना पड़ाव के अप0क्र0- 270/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस में चोरी गया माल मशरूका बरामद कर आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किए जाकर संदिग्धों को चिन्हित कर उनकी पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दौराने विवेचना थाना पड़ाव पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर से उक्त प्रकरण में दो संदेहियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होने अपने नाम (1) रोहित उर्फ चमुना जाटव पुत्र संतराम जाटव उम्र 28 साल निवासी न्यू संजय नगर हजीरा हाल शिंदे की छावनी ग्वालियर, (2) दिनेश कुमार कोरी पुत्र मुन्नालाल कोरी उम्र 30 साल निवासी न्यू रेशम मील बिरला नगर हाल 08 नम्बर लाइन ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये दोनों संदेहियों से उक्त चोरी के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। पकड़े गये दोनों आरोपियों की निशादेही पर चोरी गया मशरूका एक एच.पी. कंपनी का सिल्वर रंग का लेपटॉप, एक वीवो कंपनी का मोबाइल व इयरवड्स कीमती लगभग 90 हजार रूपये को विधिवत जप्त किया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को थाना पड़ाव के अपराध सदर में गिरफ्तार कर उनसे अन्य चोरियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

पुलिस द्वारा पकड़े गये शातिर नकबजनों में आरोपी रोहित उर्फ चमुना जाटव के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में पूर्व से 43 अपराध पंजीबद्ध हैं, जिनमें थाना हजीरा 09, थाना कम्पू 08, थाना ठाठीपुर 04, थाना माधौगंज एवं क्राइम ब्रांच में 03-03 तथा थाना हजीरा, बहोड़ापुर, जनकगंज, झॉसीरोड़, विश्वविद्यालय में 02-02 प्रकरण पंजीबद्ध हैं एवं थाना डबरा, ग्वालियर, पड़ाव, पुरानी छावनी, सिरोल, गोला का मंदिर में 01-01 प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी वैभव शर्मा निवासी ग्राम सांकरा तहसील जौरा जिला मुरैना हाल गाँधीनगर पडाव ग्वालियर ने थाना पड़ाव में रिपोर्ट लेख कराई कि वह उसका बड़ा भाई और मामा का लडका तीनांे दिनांक 20.09.2026 को रात में अपने रूम पर कमरे का गेट अटका कर सो गए थे। दिनांक 21.09.2026 को सुबह सोकर जगे तो देखा कि कमरे में रखा एक एच.पी. कंपनी का सिल्वर रंग का लेपटॉप, एक वीवो कंपनी का मोबाइल व इयरवड्स नहीं थे। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना पड़ाव में अप0क्र0- 270/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जप्त मशरूकाः- एक एच.पी. कंपनी का सिल्वर रंग का लेपटॉप, एक वीवो कंपनी का मोबाइल व इयरवड्स कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 90 हजार रूपये।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content