ग्वालियर दिनांक 29.06.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा फरार इनामी आरोपियों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान दिनांक 28.06.2026 को थाना डबरा सिटी पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना डबरा सिटी के अपराध क्रमांक 29/26 धारा 109 (1),115(2), 296(बी), 3(5) बीएनएस का फरार 2 हजार का इनामी आरोपी बुद्धा उर्फ सुमंत गोस्वामी, दोपहर के समय ग्राम उरैरा थाना जौरा जिला मुरैना के पास खेत में बनी एक झोपड़ी पर आयेगा। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा मुखबिर सूचना की तस्दीक कर इनामी आरोपी के खिलाफ कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा के द्वारा पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु ग्राम उरैरा थाना जौरा जिला मुरैना भेजा गया।
मुखबिर के बताये स्थान पर दोहर लगभग 03.30 बजे एक व्यक्ति सफेद शर्ट एवं जीन्स पेंट पहने हुये आता दिखाई दिया जो उक्त झोपड़ी के पास आकर किसी का इंतजार करने लगा, जिसकी पहचान बुद्धा उर्फ सुमंत गोस्वामी के रुप में होने पर उक्त व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा घ्ज्ञेबंदी कर धरदबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम बुद्धा उर्फ सुमंत गोस्वामी पुत्र नागेन्द्र गोस्वामी उम्र 38 साल निवासी ग्राम उटीला थाना उटीला हाल निवासी सुरक्षा बिहार कालोनी ग्वालियर का होना बताया। आरोपी थाना डबरा सिटी के उक्त प्रकरण मेें फरार होने से विधिवत गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उक्त आरोपी की गिरफ्तार पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 02 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
ज्ञात हो कि दिनांक 09.01.2026 की रात्रि लगभग 10रू00 बजे फरियादी दलबीर रावत निवासी ग्राम चांदपुर, थाना डबरा सिटी, जिला ग्वालियर अपने खेत में पानी दे रहा था। खेत के समीप रेत से भरे ट्रैक्टर खड़े थे। इसी दौरान दो चार पहिया वाहन वहां पहुंचे, जिनके चालकों ने वाहन बैक करते समय फरियादी की सरसों की फसल को नुकसान पहुंचाया। विरोध करने पर वाहनों से उतरे 3-4 व्यक्तियों ने फरियादी के साथ अश्लील गालियां देते हुए लात-घूंसों से मारपीट की। इसके बाद आरोपियों में से एक ने जान से मारने की नियत से फरियादी पर गोली चला दी, जो उसके बाएं पैर की जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को उपचार हेतु पहले डबरा अस्पताल एवं बाद में ग्वालियर के सुविधा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल की रिपोर्ट पर आरोपी बुद्धा सिंह एवं तीन अन्य के विरुद्ध अपराध क्रमांक 29/26 अंतर्गत धारा 109(1), 115(2), 296(बी), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।
*गिरफ्तार इनामी आरोपी*: बुद्धा उर्फ सुमंत गोस्वामी पुत्र नागेन्द्र गोस्वामी उम्र 38 साल निवासी ग्राम उटीला थाना उटीला हाल निवासी सुरक्षा बिहार कॉलोनी ग्वालियर।





