🔴 आरोपी देशी मदिरा प्लेन की 10 पेटी एवं देशी मदिरा मसाला 05 पेटी, एवं मांउट 6000 बियर केन की 05 पेटी कीमत लगभग 89,000/- रुपये एवं एक बलेनो कार कीमती लगभग 5,00,000/- रुपये की जप्त की गई।
ग्वालियर 10.05.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ तथा अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान थाना बिजौली पुलिस को दिनांक 09.05.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक नीले रंग की बलेनो कार क्रमांक एमपी07-जेडवाई-4932 जिसमें अवैध शराब भरी हुई है और जो खुरैरी की ओर से बडागांव हाइवे पुल की तरफ जा रही है। मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) द्वारा थाना प्रभारी बिजौली को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजौली निरीक्षक मिर्जा आसिफ बेग के नेतृत्व में पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु बडागांव हाइवे पुल के पास भेजा गया। पुलिस टीम बडागांव हाइवे पुल के पास आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी खुरैरी की ओर से एक नीले रंग की बलेनो कार क्रमांक एमपी07-जेडवाई-4932 आती दिखी जिसे रोका गया और बलेनो कार को चेक किया तो उसकी डिग्गी के अंदर देशी मदिरा प्लेन की 10 पेटी एवं देशी मदिरा मसाला 05 पेटी, एवं मांउट 6000 बियर केन की 05 पेटी भरी मिली।
पुलिस द्वारा बलेनो कार चालक से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम जगदीश उर्फ सोनू पिता वीरेन्द्र राणा उम्र 36 साल निवासी ग्राम गुंधारा थाना हस्तिनापुर जिला ग्वालियर का होना बताया। ड्राइवर से मौके पर शराब रखने एवं परिवहन का लायसेंस मांगा गया ड्राइवर द्वारा मौके पर शराब रखने एवं परिवहन संबंधी कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस द्वारा पेटी चेक करने पर देशी प्लेन मदिरा एवं देशी मसाला मदिरा की प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वाटर 180 एमएल के एवं 05 पेटी बियर में प्रत्येक पेटी में 24 बियर केन 500 एमएल की रखी पाई गई। जप्त शराब की कुल कीमत लगभग 89,000/- रुपये एवं जप्तशुदा कार की कीमत लगभग 5,00,000/- रुपये है। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से अवैध शराब व बलेनो कार को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) म.प्र. आबकारी एक्ट का पाया जाने से थाना बिजौली में प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में लिया जाकर अवैध शराब के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जप्त मशरूका:- कुल देशी मदिरा प्लेन की 10 पेटी एवं देशी मदिरा मसाला 05 पेटी, एवं मांउट 6000 बियर केन की 05 पेटी कीमत लगभग 89,000/- रुपये एवं कार की कीमत लगभग 5,00,000/- रुपये जप्त की गई।





