बरेठा टोल प्लाजा बूथ पर बैठे टोल कर्मी पर फायरिंग करने वाले बदमाशों को पुलिस ने 32 बोर पिस्टल सहित किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साइकिल, एक पिस्टल 32 बोर व एक जिंदा राउण्ड, दो हेलमेट, दो मुंह पर लपेटने वाले गमछे जप्त किये गये।

ग्वालियर। दिनांक 25.02.2026 –
*घटना का संक्षिप्त विवरणः*- फरियादी रोहित कुमार निवासी ग्राम सोहराई थाना खंडोली जिला आगरा हाल बरेठा टोल कैम्पस ने रिपोर्ट लेख कराई कि वह बरेठा टोल प्लाजा पर लाईन सुपरवाईजर का काम करता है। दिनांक 23.02.2026 के शाम के समय टोल प्लाजा बूथ नं. 07 पर टोल कलेक्टर कोई नही था तो वह बूथ नं. 07 पर बैठकर टोल कलेक्टर का काम कर रहा था, तभी एक मोटर साईकल से 02 अज्ञात व्यक्ति मुंह से गमछा बांधे हुए एवं हेलमेट पहने भिण्ड से ग्वालियर की ओर निकले जो कुछ दूरी पर जाकर मोटर साईकल रोककर खड़े हो गये और पीछे बैठा व्यक्ति पैदल चलकर मेरे पास बूथ पर आया जिसके हाथ में पिस्टल जैसा हथियार था और उसने मुझे एक हस्त लिखित पेज दिया और मुझसे बोला कि अपने मैनेजर को बता देना कि हाईवे नहीं बनेगा तो टोल नहीं चलने दूंगा, मैं तुम्हे जान से खत्म कर दूँगा और उस व्यक्ति ने हाथ में लिये पिस्टल जैसे हथियार से मेरे ऊपर जान से मारने की नीयत से लगातार कई राउण्ड फायर किये जिससे मैं कुर्सी से नीचे गिर गया गोलियां मेरे कम्प्यूटर में जाकर लगी, उसके बाद वह अपने साथी के साथ मौके से भाग गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना महाराजपुरा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0 106/26 धारा 109(1), 351(3),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा उक्त प्रकरण के दोनों अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पतारसी कर पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशानुसार अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) द्वारा थाना प्रभारी महाराजपुरा की पुलिस की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित अज्ञात आरोपियों की पतारसी कर पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा उक्त प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु घटना स्थल के आसपास के लगभग 300 सीसीटीव्ही फुटेज तीन टीमों के द्वारा चेक कर संदिग्धों को चिन्हित किया जाकर गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दौराने विवेचना आज दिनांक 25.02.2026 को महाराजपुरा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर उक्त प्रकरण में वांछित दोनों आरोपीगणों को थाना मुरार क्षेत्र स्थित 7 नं. चौराहा के पास एक होटल से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम (1) अश्वनी भदौरिया पुत्र योगेन्द्र सिंह भदौरिया उम्र 22 साल निवासी वीरेन्द्र नगर थाना सिटी कोतवाली भिण्ड हाल बैंक कॉलोनी बड़ागॉंव थाना मुरार जिला ग्वालियर एवं (2) निखिल चौहान पुत्र देवेन्द्र सिंह उम्र 19 साल निवासी ग्राम टिल्डा जिला गाजीपुर (उ.प्र.) बताया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में दोनों आरोपियों ने उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया।

आरोपियों से पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त बुलेट रॉयल इनफील्ड मोटर साइकिल क्रमांक ब्ळ07- ब्ड-2991 तथा दो हेलमेट, दो मूंह पर लपेटने वाले गमछे और घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल 32 बोर व एक जिंदा राउण्ड की जप्त की गई। आरोपियों से बरेठा टोल पर उक्त घटना कारित करने के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि अश्वनी भदौरिया मूलतः भिण्ड का रहने वाला है और भिण्ड से जुड़े मुद्दों के प्रति संवेदनशील है। एक वर्ष पूर्व अपने पिता के साथ यात्रा करते समय टोल कर्मियों से हुए मूंहबाद को लेकर आक्रोश था उसी आक्रोश के चलते उसने आकाश भदौरिया के नाम से चिट्ठी लिखकर बरेठा टोल के बूथ नं. 7 के ऑपरेटर को थमाकर फायरिंग की थी।
उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी* :-
(1) अश्वनी भदौरिया पुत्र योगेन्द्र सिंह भदौरिया उम्र 22 साल निवासी वीरेन्द्र नगर थाना सिटी कोतवाली भिण्ड हाल बैंक कॉलोनी बड़ागॉंव थाना मुरार जिला ग्वालियर
(2) निखिल चौहान पुत्र देवेन्द्र सिंह उम्र 19 साल निवासी ग्राम टिल्डा जिला गाजीपुर (उ.प्र.)

*जप्त मशरूका* :- घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साइकिल, एक पिस्टल 32 बोर व एक जिंदा राउण्ड, दो हेलमेट, दो मुंह पर लपेटने वाले गमछे जप्त किये गये।

keyboard_arrow_up
Skip to content