ग्वालियर। दिनांक 06.11.2026 – प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 05.11.2026 को पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बहोड़ापुर क्षेत्रांर्गत सागर ताल चौराहा के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बेचने की फिराक में खड़ा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री जयराज कुबेर द्वारा क्राईम ब्रांच एवं थाना बहोड़ापुर पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु भेजा गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुक्रम में सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्ण पाल सिंह, डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं डीएसपी अपराध श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरीक्षक आलोक सिंह परिहार एवं थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच श्री अमित शर्मा के द्वारा पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया।
पुलिस की संयुक्त टीम, सागर ताल चौराहा के पास पहुंची और मुखबिर के बताये हुलिया के युवक की तलाश की गई तो सागर ताल चौराहा से आगे मूर्ति विसर्जन स्थल के पास एक लड़का रोड़ किनारे हाथ में एक थैला लिये खडा दिखा, जिसने पुलिस को आता देखा मौके से दौड़ लगा दी, पुलिस टीम द्वारा भी उसका पीछा किया और उसे बेग सहित धरदबोचा। पुलिस द्वारा चेक करने पर ब्राउन रंग के कागज के बेग के अन्दर दो ब्राउन रंग के सेलो टेप के पैकेट व एक पारदर्शी रंग की पोलिथिन मंे हरा व भरा रंग का पदार्थ मय न्यूज पेपर के कागज के टुकडे रखे मिले। उक्त पकडे़ गये लड़के से नाम पता पूछा तो अपना रवि शाक्य पुत्र बेनीराम शाक्य उम्र 24 साल निवासी सरकारी मल्टी एफ ब्लॉक, सागर ताल बहोडापुर जिला ग्वालियर का होना बताया।
पकड़े गये युवक ने पूछताछ पर बताया कि कागज के बेग में रखे पैकेटों में गॉंजा है तथा गॉंजा पीना व 5 ग्राम सौ रूपये तथा 10 ग्राम दो सौ रूपये में बेचना बताया। पुलिस द्वारा युवक के पास मिले पैकेटों को खोलकर देखा तो उसमें मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ मिला, जिसकी तौल कराने पर उसका बजन 01 किलो 85 ग्राम कीमती करीब 50,000/- रूपये का होना पाया गया। पकड़े गये व्यक्ति का यह कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का दण्डनीय होने से आरोपी के कब्जे से अवैध गांजा विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना बहोडापुर पर अपराध क्रमांक 436/26 धारा 8/20 एनडीपीएस. एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी से पूछताछ की जा रही ।
गिरफ्तार आरोपी:- रवि शाक्य पुत्र बेनीराम शाक्य उम्र 24 साल निवासी सरकारी मल्टी एफ ब्लॉक, सागर ताल बहोडापुर जिला ग्वालियर।
जप्त मशरूका:- अवैध गांजा 01 किलो 85 ग्राम कीमती लगभग 50 हजार रूपये का जप्त।





