ग्वालियर। दिनांक 14.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने तथा अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 14.09.2026 को पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़का बीलपुरा चौकी के पास रोड़ किनारे कोई वारदात करने की नीयत से अपने हाथ में 315 बोर का देशी कट्टा लिए हुए खड़ा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुरानी छावनी डॉ0 संतोष यादव के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान बीलपुर चौकी के पास रोड किनारे पहुंचे तो एक संदिग्ध लड़का खड़ा दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसको घेरकर पकड़ा और उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम जमील हुसैन पुत्र जाकिर हुसैन उम्र 24 साल नि. स्टोन पार्क थाना पुरानी छावनी ग्वालियर का होना बताया।

संदेही की जामा तलाशी ली गई तो उसकी कमर में बाँये तरफ एक 315 बोर का देशी कट्टा खुरसे मिला कट्टे को खोलकर चेंबर को चेक किया तो उसमें एक जिंदा राउण्ड मिला। आरोपी का उक्त कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाया जाने से कट्टा एवं राउण्ड को मौके पर विधिवत जप्त किया गया और थाना पुरानी छावनी में आरोपी जमील हुसैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:- जमील हुसैन पुत्र जाकिर हुसैन उम्र 24 साल नि. स्टोन पार्क थाना पुरानी छावनी ग्वालियर

जप्त मशरूका:- एक 315 बोर का कट्टा, एक जिंदा राउंड जप्त किया।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content