🔴 उक्त प्रकरण में नाबालिग बालक को दस्तयाब करने पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

ग्वालियर। 24.09.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) डॉ0 शिवेश सिंह बघेल द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजौली उनि0 सौरभ श्रीवास्तव के द्वारा थाना बल की टीम व तकनीकी सेल को थाना बिजौली में अप0क्र0-154/24 धारा 363 भादवि के प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालक की पतारसी कर दस्तयाबी हेतु लगाया गया। दौराने तलाशी पुलिस टीम द्वारा भारत सरकार के नेटग्रिड पोर्टल के माध्यम से जानकारी प्राप्त की गई तो उक्त नाबालिग बालक जयपुर राजस्थान में होना पाया गया।

उक्त जानकारी पर से पुलिस की टीम को जयपुर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता के आधार पर अपहृत नाबालिग बालक थाना झोटबाडा के पास कृष्णा कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हुए मिला। जिसे पुलिस टीम द्वारा दस्तयाब कर ग्वालियर लाया गया। थाना बिजौली पुलिस द्वारा उक्त नाबालिग बालक के कथन उपरांत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। उक्त प्रकरण में नाबालिग बालक को दस्तयाब करने पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादिया रामकुमारी(परिवर्तित नाम) निवासी बिजौली जिला ग्वालियर ने थाना पर रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 23.05.2024 को सुबह उसका लड़का अजय (परिवर्तित नाम) उम्र 17 साल मुरार बाजार की कहकर चला गया था जब अजय शाम तक घर वापस नहीं आया तो मैंने अजय के फोन पर कॉल किया तो फोन बंद आ रहा था। अजय की तलाश सभी रिश्तेदारियों में की परन्तु उसका कोई पता नहीं चला है। मेरे लड़के को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना बिजौली में अप0क्र0-154/24 धारा 363 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content