ग्वालियर दिनांक 22.06.2026।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*:- फरियादी छत्रपाल सिंह पवैया निवासी नारायण विहार कालोनी गोला का मंदिर ने थाना पर रिपोर्ट लेख कराइ थी कि दिनांक 23.05.2026 को समय सुबह वह अपने भाई ब्रजराज पवैया के साथ रिम्स हॉस्पीटल के बगल वाली भुस की टाल पर भूसा लेने गया था, उसी समय वहां पर लिंगा गुर्जर, दीपा गुर्जर एवं काके श्रीवास आये और भुस को लेने पर से ब्रजराज को तीनों मां बहिन की गंदी-गंदी गालियां देने लगे। ब्रजराज ने गालियां देने से मना किया तो दीपा एवं काके ब्रजराज को पकड़ लिया और लिंगा ने दुकान पर रखे सरिया को उठाकर ब्रजराज के सिर में मारा, जिससे मूंदी चोट आई थी एवं दीपा और काके ने डंडांे से ब्रजराज की मारपीट की जिससे ब्रजराज के हाथ पैरों तथा शरीर में चोटें आई। भीड़भाड़ इकठ्ठा हाने से तीनों जाते-जाते तीनों कह रहे थे आज तो बच गया आइंदा यहां पर भुस खरीदने आया जान से खत्म कर देंगे। बृजराज के ज्यादा चोट होने से ईलाज हेतु जे.ए.एच. ग्वालियर में भर्ती कराया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गोला का मंदिर में आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0 180/26 धारा धारा 115(2), 351(3), 296, 118(1), 3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उपचार के दौरान घायल बृजराज की मृत्यु होने से प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस इजाफा की गई।

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वके निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा थाना प्रभारी गोला का मंदिर को पुलिस की टीम बनाकर उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोला का मंदिर निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु पुलिस की टीम को लगाया गया।

आज दिनांक 22.06.2026 को थाना गोला का मंदिर पुलिस को जरिए मुखविर सूचना मिली कि उक्त हत्या के प्रकरण में फरार आरोपी लिंगा गुर्जर और दीपा गुर्जर, मेला ग्राउंड मंे राजबाग गार्डन के सामने खडे हुए है। उक्त सूचना पर पुलिस की टीम को तस्दीक कर कार्यवाही हेतु मौके पर भेजा गया। राजबाग गार्डन के पास मेला ग्राउण्ड पर पुलिस टीम को मुखबिर के बताये अनुसार दो व्यक्ति खड़े दिखे जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा और नाम पता पूछा तो उन्होने अपने नाम लिंगा उर्फ अरविंद गुर्जर पुत्र विशम्भर सिह गुर्जर उम्र 22 साल निवासी प्रगति विहार थाना गोला का मंदिर ग्वालियर एंव दीपा गुर्जर पुत्र मायाराम गुर्जर उम्र 23 साल निवासी सदर का होना बताया।

पकड़े गये दोनों आरोपियों से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ की तो उन्होने अपराध कारित करना स्वीकार किया। थाना गोला का मंदिर पुलिस द्वारा उक्त दोनों आरोपियों को अप0क्र0 180/26 धारा धारा 115(2), 351(3), 296, 118(1), 3(5) बीएनएस एवं इजाफा धारा 103(1) बीएनएस में विधिवत गिरफ्तार कर फरार तीसरे आरोपी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content