आरोपी से एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिन्दा राउण्ड जप्त किया गया।
ग्वालियर। दिनांक 12.11.2026 – प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने तथा सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा भी अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध हथियार के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उनि0 संजय शर्मा के द्वारा पुलिस टीम बनाकर ऑपरेशन ईगल के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान दिनांक 11.11.2026 को डबरा सिटी पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति हनुमान मंदिर के पास मौजा अरू में अवैध हथियार लिए बैठा है।
मुखबिर की उक्त सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया, जहां मुखबिर के बताए हुलिया का एक व्यक्ति हनुमान मंदिर के पास बैठा दिखा। जिसे घेरकर पकड़ और नाम व पता पूछा तो उसने जलज शर्मा उर्फ जानू पुत्र गजेन्द्र शर्मा उम्र 21 साल निवासी मोहन सिंह नगर चीनोर रोड, डबरा जिला ग्वालियर का होना बताया। संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके कमर में एक 315 बोर का कट्टा खुरसा मिला एवं लोअर की जेब में एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड मिला। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिन्दा राउण्ड जप्त किया गया। आरोपी की कृत्य 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय होने से तथा पूर्व का आपराधिक इतिहास होने से थाना डबरा सिटी में अप0क्र. 679/26 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जप्त मशरूका:- एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिन्दा राउण्ड





